iQOO Z6 5G इस समय Amazon India पर बेहद कम दाम में सेल किया जा रहा है। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 120Hz FHD+ डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी जैसे फीचर आदि पर काम करता है। इस स्मार्टफोन को इंडिया में अभी मार्च महीने में ही लॉन्च किया गया था, अब कुछ ही दिनों बाद इस फोन की कीमत में कटौती नजर आ रही है। आइए जानते है कि आखिर कैसे आपको यह कम कीमत में मिलेगा और आपका क्या क्या जानना जरूरी है।
iQOO Z6 5G को भारत में 15,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन, यह 5G स्मार्टफोन आपको सिर्फ 13,999 रुपये में मिल सकता है। इसका मतलब है कि इसकी असल कीमत पर आपको 1,500 रुपये की छूट मिल रही है। हालांकि फोन के साथ आपको चार्जर नहीं दिया जा रहा है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि अमेज़न रिटेल बॉक्स में चार्जर फोन के साथ नहीं दे रहा है। इसका मतलब है कि चार्जर आपको अलग से लेना होगा। यहाँ से खरीदें!
यह भी पढ़ें: जल्द लॉन्च होने वाली है Xiaomi Redmi Note 12 Series, गजब की परफॉरमेंस और दमदार बैटरी होगी खासियत
ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी आपको दिया जा रहा है, यानि अगर आप के पास ICICI Bank Cards हैं तो आपको यह फायदा मिल सकता है। इस फायदे के बाद फोन की कीमत मात्र 12,999 रुपये ही ईफेक्टिव तौर पर रह जाती है। यानि आप iQOO Z6 5G को मात्र 12,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि यह फोन के 4GB RAM + 128Gb स्टोरेज मॉडल की कीमत है। अगर आप भी चार्जर चाहते हैं तो आपको 15,499 रुपये देने होंगे जो कि फोन की असली कीमत है।
यह भी पढ़ें: पिछले महीने में लॉन्च हो गए हैं OnePlus, Xiaomi और realme के ये दमदार स्मार्टफोन
iQOO Z6 5G ड्यूल सिम वाला फोन है जो एंडरोइड 12 (android 12) पर आधारित फनटच OS 12 पर काम करता है। डिवाइस में 6.58 इंच की FHD+ स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है। स्मार्टक्फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रहा है। डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो डिवाइस के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा मिल रहा है। फोन में एक 2MP का मैक्रो लेंस और एक 2MP बोकेह लेंस मिल रहा है। स्मार्टफोन में 5000mah की बैटरी मिल रही है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें: अनिल कपूर से लेकर अमिताभ बच्चन की ये फिल्में आ रही हैं OTT पर, देखें पूरी लिस्ट