इंडिया में लॉन्च हुआ iQOO का 7200mAh की बैटरी वाला नया नवेला फोन..कीमत और टॉप फीचर

HIGHLIGHTS

iQOO Z11xa स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।

iQOO के इस फोन में कंपनी ने Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर को जगह दी है।

iQOO ने अपने इस फोन को 7200mAh की बटेरी के साथ लॉन्च किया है।

परफॉर्मेंस और गेमिंग-सेंट्रिक स्मार्टफोन्स के लिए मशहूर ब्रांड आईकू (iQOO) ने इंडिया के बाजार में अपने नए फोन यानि iQOO Z11 सीरीज के ही एक नए फोन यानि iQOO Z11xa 5G को आधिकारिक तौर पर पेश किया है। हाल ही में पेश किए गए iQOO Z11x के बाद यह इस सीरीज का चौथा स्मार्टफोन मॉडल है, इस फोन को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो कम प्राइस में एक दमदार फोन को खरीदना चाहते हैं तो जो लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है। इस फोन में ग्राहकों को लंबी बैटरी लाइफ के अलावा स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस भी मिलने वाला है। असल में, इस फोन को कंपनी मीडियाटेक के ऑक्टा-कोर Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ लेकर आई है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी की ओर से एक 7,200mAh बैटरी दी गई है, फोन को ज्यादा टफ बनाने के लिए यह IP68 + IP69 वॉटर-डस्ट प्रोटेक्शन भी कंपनी ने इस फोन में जोड़ा है। आइए अब फोन की कीमत और इसके सभी स्पेक्स-फीचर आदि पर एक नजर डालते हैं।

भारत में कीमत, बैंक ऑफर्स और सेल की डिटेल्स

iQOO Z11xa 5G की सेल को लेकर अगर आप जानकारी चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि यह फोन सेल के लिए Amazon India पर 14 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे मिलने वाला है। इसका लॉन्च प्राइस बेस वेरिएंट के लिए 28,999 रुपये से शुरू होता है। इसके अलावा अगर आप फोन को खरीदने के लिए ICICI Bank और HDFC Bank कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1,500 रुपये के आसपास का फ्लैट कूपन डिस्काउंट भी मिलने वाला है, ऐसा करके आप फोन को केवल 27,499 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप EMI पर फोन को खरीदना चाहते हैं तो ऐसा भी किया जा सकता है। फोन को आप 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई (No-Cost EMI) ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं।

iQOO के इस फोन को कंपनी दो अलग अलग कलर में लेकर आई है। फोन को कंपनी ने Prismatic Green और Titan Black कलर में पेश किया है। आइए अब इस फोन के फीचर और स्पेक्स की सम्पूर्ण डिटेल्स प्राप्त करते हैं। सबसे पहले इस फोन की बड़ी बैटरी को लेकर चर्चा करते हैं।

7,200mAh बैटरी

कंपनी का दावा है कि इसकी विशाल 7,200mAh बैटरी सिंगल चार्ज पर 15.4 घंटे तक की नॉन-स्टॉप गेमप्ले, 40 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे का ऑडियो प्लेबैक या 18.7 घंटे तक सोशल मीडिया ब्राउजिंग दे सकती है। यह बैटरी 44W वायर्ड फ्लैशचार्ज के साथ आती है। इसके अलावा इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग (पावर बैंक फीचर) और गेमिंग के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए बाईपास चार्जिंग (Bypass Charging) का सपोर्ट भी मिलता है।

120Hz डिस्प्ले और दमदार ड्यूरेबिलिटी

स्मार्टफोन को कंपनी ने 6.76-इंच का फुल एचडी+ (1,080 x 2,344 पिक्सल) आई-केयर LCD पैनल के साथ लॉन्च किया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 382 PPI पिक्सल डेंसिटी और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस की सपोर्ट से लैस है। इसके अलावा इसमें IP68 + IP69 की ड्यूल रेटिंग भी मिलती है।

गेमिंग परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

यह स्मार्टफोन 4nm प्रोसेस पर बने ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट पर लॉन्च हुआ है, कंपनी ने इसमें 8GB तक रैम का सपोर्ट भी दिया है। कंपनी के अनुसार, इस डिवाइस ने AnTuTu बेंचमार्क पर 8,90,000 से ज्यादा का स्कोर दर्ज किया है। गेमर्स के लिए इसमें 4D गेम वाइब्रेशन और AI गेम वॉयस चेंजर जैसे खास सॉफ्टवेयर फीचर्स दिए गए हैं। फोन Android 16 पर आधारित Vivo के OriginOS 6 पर काम करता है। कंपनी ने इसके लिए 2 साल के बड़े ओएस अपग्रेड्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।

कैमरा और बायोमेट्रिक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। इतके अलावा फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का हाई-रेजोल्यूशन कैमरा दिया गया है। बायोमेट्रिक अनलॉक के लिए फोन के साइड पैनल पर फास्ट साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Motorola का 200MP कैमरा वाला धांसू फोन, इंडिया में लॉन्चिंग कब.. देखें टॉप 5 फीचर और प्राइस

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :