एक ओर iQOO की ओर से iQOO 16 के आने वाले कुछ महीनों में लॉन्च की तैयारियां चल रही हैं। दूसरी ओर, कंपनी ने अभी हाल में अपने एक आगामी फ्यूचर फोन को शोकेस किया है। कंपनी ने इस फोन को iQOO X कहा है। यह एक कॉन्सेप्ट फोन होने वाला है , जो आजकल के किसी भी फ्लैगशिप फोन को खड़े खड़े मात दे सकता है। इस फोन में आपको उस प्रोसेसर को देखने का मौका मिलने वाला है, से क्वलकॉम की ओर से अभी तक पेश भी नहीं किया गया है, यहाँ तक की प्रोसेसर निर्माता ने इस प्रोसेसर को लेकर घोषणा भी नहीं की है। इस फोन को लेकर कंपनी ने काफी कुछ बताया जरूर है लेकिन अभी तक यह सामने नहीं आया है कि कब तक के इस फोन को कंपनी कमर्शियल लॉन्च करती है।
iQOO के फोन्स को आपने देखा ही है, यह फोन्स कंपनी की ओर से पेश किए गए हैं, इन्हें देखते ही इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। आजकल के iQOO Phones में आपको एक Squarish Camera मॉड्यूल देखने को मिलता है, लेकिन आगामी फ्यूचर फोन में कंपनी एक वर्टिकल कैमरा लेआउट को जगह दे सकती है। कंपनी ने iQOO X को ब्लैक और व्हाइट कलर्स में दिखाया है। डिस्प्ले पर इस फोन में एक सेल्फ़ी कैमरा भी मिलने वाला है, जो इन-डिस्प्ले होने वाला है। डिस्प्ले पर बेहद ही थिन बेजल्स भी देखने को मिलने वाले हैं। इसका मतलब है कि अगर यह कॉन्सेप्ट फोन आता है तो इसमें व्यूईंग का अलग ही अनुभव आने वाला है।
अगर स्पेक्स आदि को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह फोन आजकल के स्टैन्डर्ड को पीछे छोड़ देने वाला है और कुछ नया ही आपके लिए लाने वाला है। इस फोन में एक 7-इंच की M16 डिस्प्ले मिल सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि इसे सैमसंग की ओर से सोर्स किया जाने वाला है। अभी के लिए सैमसंग की लेटेस्ट डिस्प्ले को देखा जाए तो यह M14 है। इस डिस्प्ले का अनुभव अगर आप लेना चाहते हैं तो यह आपको Samsung Galaxy S26 Ultra के अलावा iQOO 15 में मिलने वाली है। यह डिस्प्ले 2K रेजोल्यूशन के अलावा 240Hz रिफ्रेश रेट पर आ सकती है। इस डिस्प्ले पर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिन्ट सेन्सर मिल सकता है।
इसके अलावा इस फोन में आपको क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 10 Pro प्रोसेसर मिल सकता है। अभी चिप मेकर को अगर देखा जाए तो इस सीरीज में कंपनी आगामी स्नैपड्रैगन समिट में Gen 6 Series के प्रोसेसर को लॉन्च कर सकती है। इतना ही नहीं, iQOO के इस फोन को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसमें एक 200MP का 1/1.3-इंच का HPC Primary Camera मिल सकता है, यह सैमसंग की ओर से हो सकता है। फोन में एक 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी हो सकता है, साथ ही साथ फोन में एक 50MP का सैमसंग अल्ट्रावाइड लेंस भी मिल सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह हो सकती है कि इसमें एक 15000mAh की महा-जम्बो बैटरी मिल सकती है, इतनी बड़ी बैटरी को आजतक किसी भी फोन में नहीं देखा गया है।
iQOO की ओर से इस फोन के स्पेक्स और फीचर आदि के अलावा इसकी कीमत को भी बता दिया गया है, आइए जानते हैं कि iQOO के इस महा-जम्बो बैटरी वाले फोन की कीमत क्या हो सकती है। इस फोन के 12GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी CNY 6,999 यानि इंडियन रुपयों में लगभग लगभग 99,200 रुपये में लॉन्च करेगी। 16GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी CNY 7,399 यानि लगभग लगभग 1,04,000 रुपये में लॉन्च कर सकती है। फोन के 16GB रैम और 1TB मॉडल को कंपनी CNY 7,799 यानि 1,10,000 रुपये में लॉन्च कर सकती है, इसके अलावा फोन के 24GB रैम और 1TB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी CNY 8,599 यानि लगभग लगभग 1,21,000 रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च कर सकती है।
अभी के लिए कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट फोन को केवल दिखाया ही है, इस फोन को कब तक लॉन्च किया जा सकता है, और किन बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है, इसे लेकर कोई भी जानकारी अभी के लिए मौजूद नहीं है। इसके अलावा यह भी देखना दिलचस्प होगा कि फोन को लॉन्च किया जाता भी है या यह मात्र एक कॉन्सेप्ट फोन बनकर ही रह जाता है।