iQOO ने 20 दिसंबर को चीन में स्मार्टफोन लॉन्च का इवेंट शेड्यूल किया है जहां दो नए Neo series smartphones को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी रूमर्ड iQOO Neo 5s को भी पेश कर सकती है।
iQOO ने अपने Weibo हैंडल से पुष्टि की है कि 20 दिसंबर को नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, पोस्ट से यह साफ नहीं हुआ है कि किस स्मार्टफोन को इवेंट में लॉन्च किया जाएगा लेकिन यह iQOO Neo 5s स्मार्टफोन हो सकता है। यह भी पढ़ें: OnePlus RT और OnePlus Buds Z2 का इंडिया सपोर्ट पेज ऑनलाइन आया नज़र, जल्द लॉन्च होंगे डिवाइस
कंपनी ने पुष्टि की है कि पहला iQOO फोन OriginOS Ocean पर काम करेगा। किफ़ायती iQOO Neo5 SE को iQOO Neo 5s के साथ पेश किया जा सकता है।
iQOO Neo 5s में 6.56 इंच की 120Hz OLED डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा, डिस्प्ले के चारों ओर किनारे कर्व होंगे और 10-बिट कलर सपोर्ट करेगा।
जहां तक कैमरा की बात हैं डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 48MP का Sony IMX598 सेन्सर मिलेगा। यह सेन्सर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: Jio का बढ़िया प्लान: 200 से कम में हर रोज़ 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS भी
डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा संचालित है और इसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। इसके अलावा, दूसरे वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा। डिवाइस में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
इसी बीच, हाल ही में भारत में iQoo Z5 Cyber Grid कलर वेरिएंट को Rs 23,990 में लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन को इस साल सितंबर में लॉन्च किया गया था और यह Mystic Space व Arctic Dawn रंगों में आया था।