असाधारण प्रदर्शन और रेवोलुशनरी पावर वाले हाई-परफॉरमेंस स्मार्टफोन ब्रांड आइकू ने आज घोषणा की कि इसकी शक्तिशाली आइकू 7 सीरीज, भारत में Amazon.in पर उपलब्ध होगी। आइकू 7 सीरीज के लाइन अप में दो डिवाइस होंगे: आइकू 7 लेजेंड और आइकू 7, दोनों ही प्रमुख क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 सीरीज प्रोसेसर के साथ सर्वश्रेष्ठ परफॉमेन्स देते हैं। आइकू 7 लीजेंड लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 888 सीरीज चिपसेट द्वारा संचालित है, जो बेजोड़ गेमिंग अनुभव प्रदान करेगा और फोटोग्राफी क्षमताओं को बढ़ाएगा।
इस पार्टनरशिप के बारे में आइकू के मार्केटिंग डायरेक्टर गगन अरोड़ा ने कहा, “आइकू में हमारा प्रयास बेहतर प्रदर्शन और बेजोड़ अनुभव वाले उत्पादों को लाना है। अमेज़न के साथ हमारी पार्टनरशिप उस दिशा में एक कदम है। आइकू फोन उन उपभोक्ताओं के लिए बनाए गए हैं, जो स्वाभाविक रूप से अपनी यथास्थिति से लगातार खुद को बेहतर बनाने और आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं -क्वेस्ट ऑन एंड ऑन!”
इस लॉन्च पर अपने विचार साझा करते हुए अमेज़न इंडिया के मोबाइल फ़ोन और टीवी डायरेक्टर निशांत सरदाना ने कहा “हम आइकू के साथ पार्टनरशिप करते हुए बेहद प्रसन्न हैं और Amazon.in पर हमारे ग्राहकों के लिए आइकू 7 सीरीज लाने के लिए उत्साहित हैं। बेहतरीन गेमिंग अनुभव के लिए एक शक्तिशाली प्रोसेसर, शानदार फोटोग्राफी तथा प्रीमियम लुक और फील के साथ है, आइकू 7 सीरीज़ ग्राहकों के लिए सभी बॉक्स को टिक करता है।”
'मेक इन इंडिया' के लिए आइकू की प्रतिबद्धता के तहत आइकू 7 सीरीज को विवो के ग्रेटर नोएडा की सुविधा में निर्मित किया गया है। अपने मूल्यवान ग्राहकों को बिक्री के बाद बिना किसी परेशानी के सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने के लिए आइकू चुनिंदा विवो सर्विस सेंटर्स का उपयोग करेगा, जो ग्राहकों को अतिरिक्त संतोष और शांति देंगे।