iQoo 3 स्मार्टफोन को 25 फरवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है, हालाँकि इस मोबाइल फोन के लॉन्च में अभी कुछ दिन बाकी हैं लेकिन भारत के इस पहले 5G मोबाइल फोन की कीमत और इसके स्पेक्स भी लीक हुए हैं। इस डिटेल्स के बारे में एक टीज़र के माध्यम से सामने आया है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें आपको AI Eye ट्रैकिंग तकनीकी भी मिलने वाली है। हालाँकि एक नए लीक में इस मोबाइल फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और इसके डिजाईन से भी पर्दा उठा है। हालाँकि इतना ही नहीं आपको बात देते हैं कि iQoo India के डायरेक्टर गगन अरोरा की ओर से सामने आया है कि इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 865 चिपसेट मिलने वाला है।
अरोरा की ओर से ट्विटर पर एक ट्विट करके इस बारे में जानकारी दी गई है, आप इस ट्विट को यहाँ नीचे देख सकते हैं। यहाँ ऐसा भी देखा जा सकता है कि iQoo 3 मोबाइल फोन के 4G और 5G दोनों ही मॉडल को लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि इसके अलावा कंपनी ने एक मोंस्टर टच बटन के इसमें होने की भी जानकारी दी है। यह बटन गेमिंग के लिए इस डिवाइस में आपको देखने को मिलने वाला है। हालाँकि इतना ही नहीं फोन में आपको अल्ट्रा गेम मोड और नया 180Hz टच रेस्पोंस रेट भी मिलने वाला है।
https://twitter.com/gagan_arora1/status/1230151867339984896?ref_src=twsrc%5Etfw
इसके अलावा आपको बता देते हैं कि 91Mobiles की एक रिपोर्ट में ऐसा भी कहा गया है कि iQoo 3 स्मार्टफोन की भारत में कीमत Rs 45,000 के अंदर ही होने वाली है। आपको बात देते हैं कि इस मोबाइल फोन के 4G मॉडल को लगभग Rs 35,000 में लिया जा सकता है, हालाँकि इसके 5G मॉडल को लगभग Rs 40,000 की कीमत के आसपास लाया जा सकता है। आपको यह भी बता देते हैं कि रिपोर्ट ऐसा भी कहती है कि इस मोबाइल फोन को फ्लिप्कार्ट के साथ ही ऑफलाइन बाजार के माध्यम से भी सेल किया जाने वाला है।
इस मोबाइल फोन में यानी iQoo 3 5G Flagship फोन को लेकर ऐसा पहले ही सामने आ चुका है कि इसे एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाने वाला है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 48Mp का मेन कैमरा मिल सकता है, इसके अलावा इसमें आपको लिक्विड कुलिंग तकनीकी भी मिलने वाली है। इस स्मार्टफोन को TENAA और गीकबेंच की लिस्टिंग में भी देखा जा चुका है।
आपको बता देते हैं कि आधिकारिक iQoo वेइबो हैंडल पर एक पोस्ट को शेयर किया गया है, तो आपको बता देते हैं कि इस पोस्ट से जानकारी सामने आ रही है कि इस मोबाइल फोन को यानी iQoo 3 को 25 फरवरी को लॉन्च किया जाने वाला है। यह लॉन्च इवेंट 2:30PM CST पर शुरू होगा, यानी आप इसे भारत में 12PM IST पर देख सकते हैं, हालाँकि इस बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं आई है कि आखिर इस मोबाइल फोन के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग की जाने वाली है कि नहीं। कंपनी ने इस मोबाइल फोन के बारे में इसके अलावा अन्य कोई भी डिटेल अभी साझा नहीं की है।
iQoo की ओर से अभी हाल ही में एक आधिकारिक पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसके अनुसार इस मोबाइल फोन में क्वाड कैमरा होने की बात कही जा रही है। इनमें से मेन कैमरा इस मोबाइल फोन में 48MP का एक स्नैपर होने वाला है। इसके अलावा मोबाइल फोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 865 चिपसेट होने की भी बात कही जा रही है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको गीकबेंच की लिस्टिंग के अनुसार 12GB तक की रैम भी मिलने वाली है।
अगर कुछ अन्य स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.44-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन मिलने वाली है। इसके अलावा फोन में आपको एक 4370mAh क्षमता की बैटरी भी देखने को मिलेगी, यह बैटरी 55W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस होने वाली है, यह जानकारी 3C लिस्टिंग से सामने आई है। इसके अलावा फोन में आपको अन्य तीन कैमरा के तौर पर दो 13MP के कैमरा देखने को मिलने वाले हैं, इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का सेंसर भी देखने को मिलेगा।