iQoo 3 आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है और यह नया स्मार्टफोन क्वाड कैमरा और पंच-होल डिस्प्ले से लैस होगा। Vivo के सब-ब्रांड iQoo ने चीन में पिछले साल मार्च में एंट्री ली थी जो कि अब भारत में एक सेपरेट ब्रांड के तहत आ रहा है जैसा कि हम Realme और Poco के साथ देख चुके हैं। iQoo 3 को भारत का पहला 5G स्मार्टफोन माना जा रहा था लेकिन डिवाइस के लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Realme ने अपना X50 5G स्मार्टफोन पेश कर दिया।
iQoo 3 के लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए कम्पनी भारत में अपने सोशल मीडिया चैनल्स और YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही है। आप नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर जाकर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
iQoo 3 के 5G मॉडल का दाम Rs 40,000 होने की सम्भावना है जबकि 4G वैरिएंट को Rs 35,000 की श्रेणी में लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन को ऑफलाइन चैनल के साथ ही Flipkart द्वारा भी खरीदा जा सकता है।
iQoo की ओर से अभी हाल ही में एक आधिकारिक पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसके अनुसार इस मोबाइल फोन में क्वाड कैमरा होने की बात कही जा रही है। इनमें से मेन कैमरा इस मोबाइल फोन में 48MP का एक स्नैपर होने वाला है। इसके अलावा मोबाइल फोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 865 चिपसेट होने की भी बात कही जा रही है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको गीकबेंच की लिस्टिंग के अनुसार 12GB तक की रैम भी मिलने वाली है।
अगर कुछ अन्य स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.44-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन मिलने वाली है। इसके अलावा फोन में आपको एक 4370mAh क्षमता की बैटरी भी देखने को मिलेगी, यह बैटरी 55W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस होने वाली है, यह जानकारी 3C लिस्टिंग से सामने आई है। इसके अलावा फोन में आपको अन्य तीन कैमरा के तौर पर दो 13MP के कैमरा देखने को मिलने वाले हैं, इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का सेंसर भी देखने को मिलेगा।