Apple ने हाल ही में अपने iPhones, iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की कीमत में कटौती की है। ये कटौती भारतीय यूज़र्स के लिए है। इन iPhones की कीमत में Rs 20,000 तक की कटौती की गयी है। आपको बता दें कि यूज़र्स इन डिवाइस की नए कीमत को Apple India website पर देख सकते हैं।
iPhone XS 64GB की अब नई कीमत Rs 89,990 है जबकि इसकी कीमत Rs 99,990 थी। वहीँ इसके 256GB वैरिएंट की नई कीमत Rs 1,03,900 है। इसके साथ ही iPhone X में भी Rs 10,000 तक की कटौती की गयी है। साथ ही 64GB iPhone XR की नई कीमत Rs 49,990 है। 128GB मॉडल की नई कीमत Rs 54,990 है।
वहीँ अगर iPhone 8 series की बात करें तो iPhone 8 Plus 64 GB की कीमत जहां Rs 69,990 थी वहीँ अब Rs 49,990 है। वहीँ इसके iPhone 8 64GB model को Rs 20,000 का प्राइस कट मिला है जिसके बाद इसकी कीमत Rs 39,990 हो गयी है। iPhone 7 Plus 32GB, की जहां पहले कीमत Rs 49,990 थी वहीँ अब इसकी कीमत Rs 37,990 है।
128GB वैरिएंट की अब कीमत Rs 59,900 की जगह Rs 42,900 हो चुकी है। वहीँ दूसरी ओर iPhone 7 32GB को Rs 10,000 का प्राइस कट मिला है जिसके बाद इसकी कीमत Rs 29,990 हो गयी है। वहीँ इसके 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Rs 34,900 हो गयी है।
iPhone X और iPhone XS Max के अलावा सभी डिवाइस की कीमत में कटौती की गयी है। वहीँ साइट पर हर एक स्टोरेज वैरिएंट की कीमत में कटौती के साथ फ़ोन को लिस्ट नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही एप्पल इस जानकारी के बारे में अपडेट देगा। नई कीमत के साथ Apple India website पर यूज़र सभी डिवाइस को देख सकते हैं और अभी तक ई-कॉमर्स साइट पर इन फ़ोन्स को लिस्ट नहीं किया गया है।