Apple जल्द ही किफ़ायती स्मार्टफोन iPhone SE 2020 की जगह लेने वाला अगला फोन लॉन्च कर सकता है। यह आगामी फोन iPhone SE 3 होगा। कहा जा रहा है कि iPhone SE 3 को अगले साल 2022 में उतारा जाएगा। इस फोन के कुछ रेंडर सामने आए हैं जिनके मुताबिक, iPhone SE 3 को मॉडर्न डिज़ाइन के साथ पेश किया जाएगा। पिछले काफी समय से iPhone SE 3 को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आ रही है। स्मार्टफोन को लेकर लेटेस्ट लीक से डिस्प्ले की जानकारी पता चल है।
Apple iPhone SE 3 स्मार्टफोन के बारे में आए लेटेस्ट लीक को टिप्सटर Ross Young ने शेयर किया है। लेटेस्ट लीक हुई रिपोर्ट की मानें तो iPhone SE 3 में पुरानी 4.7 इंच की LCD डिस्प्ले मिलेगी। ऐसे में एप्पल का यह फोन छोटी डिस्प्ले वाला कॉम्पैक्ट आईफोन खरीदना चाहते हों तो येन एक अच्छा विकल्प है। iPhone SE 3 कंपनी का 5G रैडी फोन है जो 6GHz 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आ सकता है।
हालांकि, इससे पहले Ross Young ने दावा किया था कि एप्पल iPhone SE 3 का एक नया वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा जिसमें 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। इसके साथ ही उनका कहना था कि आगामी आईफोन में कंपनी सेल्फी कैमरा के लिए पंच-होल कटआउट दिया जाएगा। अब तक आईफोन में कंपनी नौच डिस्प्ले ऑफर करती रही है। अभी तक iPhone SE 3 के स्पेक्स के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Apple की SE सीरीज कंपनी का अफोर्डेबल फोन है। ऐसे में iPhone SE 3 फोन एप्पल का सस्ता 5G फोन होगा। इससे पहले कंपनी ने सबसे पहले आईफोन 12 सीरीज़ का सबसे पहले 5G सपोर्ट के साथ पेश किया था। iPhone SE 3 फोन के लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है।