35,000 रुपये तक बढ़ जाएंगी iPhone 17 सीरीज की कीमतें? जानिए क्या हो सकता है नया प्राइस

35,000 रुपये तक बढ़ जाएंगी iPhone 17 सीरीज की कीमतें? जानिए क्या हो सकता है नया प्राइस

अगर आप Apple का नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जल्द फैसला लेना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। एक नई लीक में दावा किया गया है कि कंपनी आने वाले समय में iPhone 17 सीरीज, iPhone 17e और iPhone Air की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि Apple ने इससे जुड़ी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिए फिलहाल इन जानकारियों को केवल लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कितनी बढ़ सकती हैं iPhone 17 सीरीज की कीमतें?

टिप्स्टर संजू चौधरी के मुताबिक, iPhone 17 की कीमत मौजूदा 82,990 रुपये से बढ़कर 94,900 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं iPhone 17e के 64,900 रुपये से बढ़कर 74,900 रुपये में बिकने की संभावना जताई गई है। इसी तरह iPhone Air की कीमत 1,19,900 रुपये से बढ़कर 1,34,900 रुपये हो सकती है।

सबसे बड़ा बदलाव Pro मॉडल्स में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल 1,34,900 रुपये में मिलने वाला iPhone 17 Pro भविष्य में 1,54,900 रुपये से लेकर 1,69,900 रुपये तक का हो सकता है। वहीं iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,49,900 रुपये से बढ़कर 1,84,900 रुपये से 1,99,900 रुपये के बीच पहुंचने की संभावना जताई गई है।

कीमत बढ़ने की संभावना क्यों?

हाल ही में Apple ने भारत में अपने कई अन्य प्रोडक्ट्स की कीमतों में बदलाव किया था। इनमें कुछ MacBook मॉडल, iPad और HomePod शामिल हैं। इसके अलावा, पहले आई कई लीक रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि आगामी iPhone 18 सीरीज भी पहले की तुलना में ज्यादा कीमत पर लॉन्च हो सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बहुत बड़े स्तर पर प्राइस रिविजन की तैयारी कर रही है।

iPhone 17 खरीदने का सही समय

अगर लीक में बताई गई नई कीमतें लागू होती हैं, तो Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन फ्लैगशिप Android डिवाइसेज़ की तुलना में काफी महंगे हो जाएंगे। हालांकि Apple का इकोसिस्टम अब भी बड़ी संख्या में ग्राहकों को आकर्षित करता है, लेकिन इतने बड़े प्राइस हाइक के बाद कई खरीदार वैल्यू-फॉर-मनी के लिहाज से Android विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं।

अगर आप पहले से iPhone 17 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale आपके लिए बेहतर मौका साबित हो सकती हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने iPhone 17 लाइनअप और कुछ पुराने iPhone मॉडल्स पर आकर्षक ऑफर्स का संकेत दिया है। हालांकि ये कीमतें एलिजिबल बैंक ऑफर्स के साथ लागू होंगी और सीमित स्टॉक में उपलब्ध रहने की उम्मीद है।

अगर ये ऑफर्स उपलब्ध होते हैं, तो सेल के दौरान खरीदारी करना फायदे का सौदा हो सकता है। हालांकि ऐसे डिस्काउंट आमतौर पर सीमित स्टॉक के लिए ही होते हैं, इसलिए देरी करने पर ऑफर हाथ से निकल सकता है।

यह भी पढ़ें: Oppo Find X9s vs Vivo X300: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile