एक ओर बाजार में इस समय स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। सैमसंग से लेकर Apple अन्य चीनी कंपनियों के फोन्स महंगे हो रहे हैं। वहाँ अगर कोई फोन सस्ते में मिल जाए तो राहत की बात है। अगर iPhone सस्ते में मिल जाए तो क्या ही बात है। इस समय लेटेस्ट iPhone 17 Pro को आप सस्ते में Flipkart पर खरीद सकते हैं, हालांकि, आपको जानकारी दे दें कि यह प्राइस कट फोन के प्राइस पर नहीं हुआ है। फोन को केवल सस्ते में कार्ड ऑफर और एक्सचेंज के बाद खरीदा जा सकता है। इसका मतलब है कि कंपनी ने फोन के दाम कम नहीं किए हैं। iPhone 17 Pro को Flipkart पर इस समय इसके बिक्री प्राइस से 39,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। यश प्राइस ड्रॉप फोन 256GB स्टॉरिज वाले मॉडल पर देखा जा सकता है। आइए जानते है कि एक्सचेंज और कार्ड ऑफर के बाद आपको फोन किस प्राइस में खरीदने के लिए मिलने वाला है।
iPhone 17 Pro के 256GB स्टॉरिज मॉडल को अगर देखा जाए तो यह फोन Flipkart पर आपको 1,32,900 रुपये के प्राइस में लिस्ट नजर आने वाला है। हालांकि, कुछ समय पहले तक इसका प्राइस 1,34,900 रुपये के आसपास था। इसका मतलब है कि 2000 रुपये का डिस्काउंट पहले ही इसके प्राइस में जोड़ा जा चुका है।
अगर आप एक्सचेंज ऑफर के साथ iPhone 17 Pro को बेहद ही सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। असल में इसके लिए आपको अपने पुराने फोन को एक्सचेंज में देना होगा और अगर आपका फोन अच्छी कंडीशन में है तो आपको 30000 रुपये के आसपास तक की बचत हो सकती है। एक्सचेंज के बाद फोन का प्राइस घटकर 1,02,900 रुपये ही बचने वाला है।
इसके अलावा अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card Offer का इस्तेमाल करते हैं तो आपको फोन पर 9000 रुपये तक की अतिरिक्त बचत हो सकती है। ऐसा करके फोन का दाम घटकर 93,900 रुपये ही बचता है। इसका मतलब है कि प्राइस में कंपनी ने कटौती नहीं की है, इसके बाद भी जुगाड़ लगाकर फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है।
iPhone 17 Pro को अगर देखा जाए तो इसमें आपको एक 6.3-इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है। फोन A19 Pro प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इसमें आपको ट्रिपल कैमरा के साथ 256GB तक की स्टॉरिज दी जा रही है। कैमरा को देखा जाए तो फोन में 48MP का सेन्सर भी मिलता है। फोन के फ्रन्ट पर एक 18MP का कैमरा सेटअप भी है। इस फोन में आपको 3988mAh की बैटरी मिलती है।
इस समय iPhone 17 Pro को सस्ते में सेल किया जा रहा है, यह एक सोने पे सुहागा वाला ऑफर है। जहाँ सभी ओर स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ते जा रहे हैं, वहाँ किसी फोन का सस्ते में मिलना अपने आप में अच्छी बात है। हालांकि, अभी iPhone 18 Series के फोन्स को लॉन्च किया जाने वाला है, इस दौरान इस फोन यानि iPhone 17 Pro के प्राइस आधिकारिक तौर पर कम हो सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन हर साल के ट्रेंड आदि को देखा जाए तो कंपनी नए फोन के लॉन्च के साथ ही पुराने फोन्स को सस्ता करती आई है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत धम्म करके गिरी..कितने और कहाँ से खरीदें सस्ता