iPhone 16 Price Drop on Amazon
अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए हैं. Apple iPhone 16 इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. हाल ही में इसके लेटेस्ट मॉडल iPhone 17 की कीमत बढ़ने के बाद कई खरीदारों ने iPhone 16 को एक बेहतर विकल्प के रूप में चुना था. अब फ्लिपकार्ट की नई डील के बाद यह फोन और भी किफायती हो गया है. आइए नई कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और यह फोन खरीदना कितना सही रहेगा।
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 64,900 रुपये में खरीदा जा सकता है. लॉन्च के समय इस मॉडल की कीमत 79,900 रुपये थी, यानी ग्राहकों को सीधे 15,000 रुपये की छूट मिल रही है. इसके अलावा, अगर ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें 3,244 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. यह स्मार्टफोन पांच रंगों – ब्लैक, पिंक, टील, अल्ट्रामरीन और व्हाइट – में उपलब्ध है.
आईफोन 16 में 6.1 की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है जो स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट के साथ आती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें A18 प्रोसेसर लगया गया है, जिसके साथ एप्पल का 5-कोर GPU मिलता है. यह फोन iOS 18 पर काम करते हैं और इसे लेटेस्ट iOS 26.2 तक अपग्रेड किया जा सकते है.
कैमरा की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर है, जो OIS को सपोर्ट करता है. इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. बैटरी के मामले में इसमें 3562mAh की बैटरी दी गई है और यह 25W वायरलेस MagSafe चार्जिंग को सपोर्ट करता है.
लॉन्च के करीब डेढ़ साल आईफोन 16 एक दमदार स्मार्टफोन माना जा सकता है. एप्पल अपने डिवाइस को लम्बे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देता है, और यह फोन एप्पल इंटेलिजेंस के लिए भी तैयार है. ऐसे में अगर आप बिलकुल नया प्रोसेसर नहीं चाहते, तो यह डील आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Nothing Phone (4a): अनोखे डिज़ाइन वाला फोन हुआ भारत में लॉन्च, खासियत जान तुरंत खरीदने दौड़ेंगे