आईफोन 14 प्रो, प्रो मैक्स की सबसे ज्यादा डिमांड: रिपोर्ट

Highlights

विश्लेषकों का दावा है कि आईफोन 14 प्रो मॉडल की मांग आईफोन 13 प्रो रेंज की तुलना में ज्यादा है।

आईफोन 14 के लिए डिलीवरी का समय एक हफ्ते पहले की तुलना में कई गुना कम हो गया है।

एप्पलइंसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल प्रोडक्ट उपलब्धता ट्रैकर के अपने तीसरे सप्ताह में, जेपी मॉर्गन का दावा है कि प्रो मॉडल के लिए आईफोन की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन गैर-प्रो आईफोन 14 वर्जन्स स्पष्ट रूप से अभी भी आईफोन 13 और मिनी की तुलना में कमजोर है।

आईफोन 14 प्रो, प्रो मैक्स की सबसे ज्यादा डिमांड: रिपोर्ट

विश्लेषकों का दावा है कि आईफोन 14 प्रो मॉडल की मांग आईफोन 13 प्रो रेंज की तुलना में ज्यादा है। आईफोन 14 के लिए डिलीवरी का समय एक हफ्ते पहले की तुलना में कई गुना कम हो गया है। एप्पलइंसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल प्रोडक्ट उपलब्धता ट्रैकर के अपने तीसरे सप्ताह में, जेपी मॉर्गन का दावा है कि प्रो मॉडल के लिए आईफोन की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन गैर-प्रो आईफोन 14 वर्जन्स स्पष्ट रूप से अभी भी आईफोन 13 और मिनी की तुलना में कमजोर है।

नोट में कहा गया है कि बिना प्री-ऑर्डर के पिकअप केवल आईफोन 14 प्लस को छोड़कर सभी मॉडलों के लिए उपलब्ध है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आईफोन 13 की तुलना में, आईफोन 14 के लिए लीड टाइम कम है, लेकिन प्रो मैक्स के लिए बढ़ा दिया गया है, जो प्रीमियम मॉडल के लिए उपभोक्ता की पसंद को दर्शाता है।

iPhone 14 Pro and Pro Max huge demand

क्षेत्रीय आधार पर, आईफोन 14 यूएस में 5 दिनों में मिल जाता है, जबकि प्रो और प्रो मैक्स को क्रमश: 31 दिन और 38 दिनों तक सीमित किया गया है।

हालांकि, आईफोन 14 और प्रो एक ही दिन पिकअप के लिए उपलब्ध हैं, जबकि प्रो मैक्स के लिए ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। चीन में, प्रो मॉडल का लीड समय वैश्विक औसत की ओर कम हो गया है, प्रो के लिए 32 दिन, प्रो मैक्स के लिए 39 दिन है।

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile