Apple ने कथित तौर पर भारत में लेटेस्ट iPhone 13 का निर्माण शुरू कर दिया है। यह एक ऐसा कदम जो भारत में सबसे बड़ी तकनीकी कंपनियों में से एक की उपस्थिति को बढ़ाता है और साथ ही सरकार की मेक इन इंडिया पहल को भी एक नया रूप प्रदान करता है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चेन्नई के पास श्रीपेरंबदूर में फॉक्सकॉन प्लांट के अंदर ही iPhone 13 मॉडल्स का निर्माण और उत्पादन किया जाने वाला है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि नई नई घोषणा के साथ ही Apple अब भारत में अपने सभी लेटेस्ट iPhone मॉडल बना रही है।
यह भी पढ़ें: अब घर बैठे Vi ऐप से ढूंढ पाएंगे नौकरी, साथ ही सरकारी नौकरी के लिए कर सकेंगे तैयारी
हालाँकि, यदि आप कीमतों में गिरावट की बात को देख रहे हैं, या ऐसा सोच रहे है कि इंडिया में निर्मित होने के कारण इन iPhones की कीमत में कमी आने वाली है, तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Apple की ओर से ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है कि वह iPhones मॉडल्स की कीमतों में कमी करेगा या नहीं!
यह भी पढ़ें: 50MP कैमरा के साथ Moto G22 भारत में हो गया है लॉन्च, Flipkart पर सेल में आएगा डिवाइस
एपल इंडिया के प्रवक्ता ने इकोनॉमिक टाइम्स के हवाले से कहा, "हम अपने स्थानीय ग्राहकों के लिए यहां भारत में आईफोन 13 बनाना शुरू करने से उत्साहित हैं।"
भारत में Apple के मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर, फॉक्सकॉन और विस्ट्रॉन, पहले से ही नवीनतम iPhone मॉडल का निर्माण कर रहे हैं, लेकिन iPhone 13 पहले फॉक्सकॉन प्लांट में निर्मित होने वाला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple के तीसरे पार्टनर Pegatron के भी इसी महीने उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन यह पहले iPhone 12 का निर्माण शुरू कर सकता है। Apple अब स्थानीय रूप से यानि भारत में ही iPhone 13, iPhone 12 और iPhone 11 का निर्माण कर रहा है, लेकिन ये केवल वैनिला मॉडल हैं। प्रो मॉडल में से कोई भी अभी तक भारत में निर्मित नहीं किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: RRR बहुत जल्द वर्ल्डवाइड क्रॉस करेगी 1000 करोड़ रूपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन