iPhone 11 launch today: किन नए फीचर्स से के साथ आएगा ये Apple Phone

HIGHLIGHTS

आज एप्पल की ओर से उसकी iPhone 11 सीरीज को लॉन्च किया जाने वाला है

ऐसा कहा जा रहा है कि iPhone 11 Pro और Pro Max में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है

ऐसा माना जा रहा है कि इन फोंस में आपको फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाला है

अब से लेकर कुछ ही घंटों में Apple की ओर से iPhone 11 सीरीज के फोंस को लॉन्च कर दिया जाने वाला है। इन फोंस को एक स्पेशल हार्डवेयर इवेंट के दौरान कंपनी के हेडक्वार्टर में स्टीव जॉब्स थिएटर में लॉन्च किये जाने वाले हैं। iPhone 11 का यह लॉन्च इवेंट 10:30PM पर भारतीय समय के अनुसार शुरू होने वाला है। इसके अलावा इसे पहली दफा यूट्यूब पर लाइव भी किया जाने वाला है, इसका मतलब है कि आप पहली दफा एप्पल के एक लॉन्च इवेंट को यूट्यूब पर लाइवस्ट्रीम किया जाने वाला है।

आपको बता देते हैं कि iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max मोबाइल फोंस के बारे में काफी चर्चा चल रही हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह नए मोबाइल फोंस iPhone XR, iPhone XS, iPhone XS Max को रिप्लेस कर सकते हैं। साथ ही इन नए iPhones को नए हार्डवेयर के साथ भी लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि अभी तक इंडिया लॉन्च डेट के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

iPhone 11 launch today: YouTube पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग

अगर आप ऐसे यूज़र्स हैं जो इवेंट देखने के लिए वहां मौजूद नहीं हो सकते हैं, वे अपने iPhones, iPads, Apple TV डिवाइस या Mac के सफारी ब्राउज़र के ज़रिये देखते हैं। अगर आप Windows यूज़र हैं तो आपको Edge browser पर जाकर इवेंट  देखते हैं। वहीँ एप्पल के इतिहास में यह पहली बार है जब कंपनी अपने लॉन्च इवेंट का लाइव ब्रॉडकास्ट YouTube पर दिखाएगी। 

Apple YouTube पेज पर यूज़र्स को “Apple Special Event. Watch Live on YouTube” के साथ टाइटल मिलेगा जहां लाइव इवेंट को देखा जा सकता है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि इवेंट कब और कितने बजे का रखा गया है। अपकमिंग iPhones की जानकारी कई दिनों से ऑनलाइन लीक हो रही है। इन्हीं के मुताबिक ऐसी उम्मीद है कि एप्पल 3 iPhones लॉन्च कर सकता है जिनमें iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max है।

iPhone 11 launch today: एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन्स

इस लाइनअप के पहले फ़ोन को iPhone 11 बताया जा रहा है जो कि iPhone XR की अगली पीढ़ी का डिवाइस हो सकता है। लीक स्पेक्स की जानकारी के मुताबिक यह डिवाइस 6.1-inch IPS LCD डिस्प्ले और 1792×828 रेसोल्यूशन के साथ आ सकता है। यह फ़ोन ग्लास डिज़ाइन के साथ 3110mAh बैटरी के साथ आ सकता है। वहीँ कुछ रूमर्स iPhone 11 ड्यूल 12-megapixel रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है।

अगला डिवाइस Pro duo, iPhone 11 Pro iPhone, 11 Pro Max, और ये उम्मीद की जा रही है कि इन फ़ोन्स में 5.8-inch और 6.5-inch OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। साथ ही सभी में 12megapixel सेंसर दिया जा सकता है। वहीँ अभी यह नहीं तय है कि कंपनी फ़ोन में ultra-wide-angle lens देगी या नहीं। इसके साथ ही दोनों ही प्रो मॉडल्स Apple Pencil, reverse wireless charging और frost glass design सपोर्ट के साथ आ सकते हैं।

वहीँ iPhone 11 यूज़र्स को वायरलेस चार्जिंग या एप्पल पेंसिल सपोर्ट नहीं मिलेगा लेकिन लीक के मुताबिक तीनों फ़ोन्स में WiFi 6 सपोर्ट होगा। जबकि iPhone 11 में 4GB RAM और Pro मॉडल्स 6GB RAM, तीनों फ़ोन्स Apple के नए  A13 SoC के साथ आ सकते हैं।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :