इनेलो ने नॉच डिस्प्ले के साथ अपना पहला स्मार्टफोन पेश किया

HIGHLIGHTS

इनेलो 1 की एक-एक विशेषता आज दुनिया के लाखों ऐसे लोगों की अपेक्षाओं पर खरी उतरती है, जो सही मायने में नवप्रवर्तक हैं। यह मोबाइल मजबूत लेकिन बहुत हल्का बनाया गया है। इसका कॉम्पैक्ट बिल्ड और 2.5डी कव्र्ड ग्लास इसे प्रीमियम लुक देता है और एक ही हाथ ही इसे थामे रखना और इस्तेमाल करना बहुत आसान तथा सुविधाजनक है।

इनेलो ने नॉच डिस्प्ले के साथ अपना पहला स्मार्टफोन पेश किया

‘नवोन्मेषण का लाभ हर किसी के लिए’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक कंपनी इनेलो ने आज अपना पहला स्मार्टफोन इनेलो 1 पेश किया। आठ हजार रुपये से कम कीमत वाले उत्पादों में इनेलो 1 पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें नॉच डिस्प्ले फीचर भी है। इस स्मार्टफोन में 19:9 के अनुपात में 5.86‘‘ एचडी प्लस डिस्प्ले है। महज 7,499 रुपये के अविश्वसनीय मूल्य पर इनेलो 1 आमेजन पर 18 सितंबर 2018 से विशेष रूप से उपलब्ध है। कंपनी को आईवूमी का सहयोग मिला हुआ है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इनेलो 1 की एक-एक विशेषता आज दुनिया के लाखों ऐसे लोगों की अपेक्षाओं पर खरी उतरती है, जो सही मायने में नवप्रवर्तक हैं। यह मोबाइल मजबूत लेकिन बहुत हल्का बनाया गया है। इसका कॉम्पैक्ट बिल्ड और 2.5डी कव्र्ड ग्लास इसे प्रीमियम लुक देता है और एक ही हाथ ही इसे थामे रखना और इस्तेमाल करना बहुत आसान तथा सुविधाजनक है। स्मार्टफोन का कव्र्ड डिजाइन इसके फुलव्यू डिस्प्ले को अधिक सुस्पष्ट करता है और 1520×720 पिक्सेल के रिजोल्यूशन से उपभोक्ताओं को स्पष्ट तस्वीर या वीडियो देखने का शानदार अनुभव मिलता है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस स्मार्टफोन में 5पी लेंस, सैमसंग सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा हुआ है और इसमें लगे सॉफ्ट फ्लैश के कारण कम रोशनी की स्थिति में भी बेहतरीन फोटोग्राफी की जा सकती है। वहीं, आगे की ओर वाले कैमरे में 4पी लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा है। इस फोन में कैमरे से जुड़ी अन्य खासियतें भी हैं, मसलन पोट्र्रेट मोड, टाइम लैप्स, 6 लेवल ब्यूटी मोड, फेस क्यूट आदि। 

वैश्विक बाजार में अपने खास उत्पादों के लिए मशहूर और लोकप्रिय हो चुकी इनेलो बहुत ही आकर्षक कीमत पर ट्रेंड आधारित टेक्नोलॉजी के जरिये भारत में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है। इनेलो 1- पहला ऐसा उत्पाद है जो पूरी तरह से कंपनी के सिद्धांतों पर आधारित है। बाजार में कदम रखने की तैयारी के साथ इनेलो ने अपने परिचालन के शुरुआती पहले वर्ष में ही 100 लाख डॉलर के निवेश की योजना बनाई है। 

इस लांचिंग के मौके पर इनेलो इंडिया के सीईओ अश्विन भंडारी कहते हैं, “कंपनियां जैसे-जैसे प्रतिस्पर्धा की ऊंचाई की ओर बढ़ रही हैं, इनेलो किफायती मूल्य पर सर्वोत्तम टेक्नोलॉजी पेश करने के लिए हमारी एक और मुहिम बन गई है। इनेलो 1 को ऐसी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ बड़ी नजाकत से डिजाइन किया गया है जो शहरी और युवा उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं पर खरी उतरती है। यह ग्राहकों को संपूर्ण रूप से एक हाई-एंड स्मार्टफोन अनुभव देता है।” 

उन्होंने आगे कहा, “इनेलो के माध्यम से हम वैसी टेक्नोलॉजी दे रहे हैं जो फिलहाल मध्य कीमत (20,000 से 25,000) वाले फोन में दिए जाते हैं लेकिन हम यहां 7,000 से 13,000 रुपये की कीमत में ही ग्राहकों को यह सब दे रहे हैं क्यों हमारा लक्ष्य हर किसी तक नवोन्मेषण की पहुंच उपलब्ध कराना है।” 

स्मार्टफोन में सामने की ओर लगे कैमरे की मदद से डिवाइस को अनलॉक करने के लिए फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर लगा हुआ है और इसकी अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इसके पीछे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर लगा हुआ है। स्मार्टफोन को 3000 एमएएच बैटरी का सपोर्ट है और यह स्मार्टमी ओएस 3.0 के टॉप  पर एंड्रायड 8.1 ओरियो से संचालित है जिसमें 1.3जीहट्र्ज एमकेटी क्वाड कोर प्रोसेसर है। 2 जीबी रैम और 16जीबी रोम से लैस यह फोन माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये 128जीबी एक्सपेंडेबल मेमोरी की क्षमता रखता है। यह स्मार्टफोन चार वाइब्रेंट कलर में उपलब्ध है- पर्शियल रेड, पैसिफिक ब्लू, प्लैटिनम गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक। 

इनेलो 1 डुएल सिम आधारित स्मार्टफोन है जिसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी, 3जी और 4जी (भारत में कुछ एलटीई नेटवक्र्स द्वारा इस्तेमाल होने वाले बैंड 40 के लिए सपोर्ट के साथ) जैसे अन्य कनेक्टिविटी विकल्प हैं। इस उत्पाद की एसेंबलिंग और पैकेजिंग भारत में ही की गई है। इसकी बिक्री को देशभर के 500 से अधिक सर्विस सेंटरों के समर्पित नेटवर्क का कुशल समर्थन मिलेगा।

 

Press Release

Press Release