Infinix की ओर से जल्द ही इंडिया के बाजार में एक नया मोबाइल फोन लॉन्च किया जाने वाला है, आपको बता देते है कि Infinix Smart HD 2021 स्मार्टफोन कंपनी की ओर से एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होने वाला है, इसके अलावा इसे 16 दिसम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी की ओर से लॉन्च डेट तो सामने आई ही है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन की कीमत यानी Infinix Smart HD 2021 की कीमत Rs 5,999 होने वाली है। हालाँकि इतना ही नहीं इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में अआप्को एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी मिलने वाली है, इस मोबाइल फोन के कुछ अन्य स्पेक्स भी सामने आये हैं।
आपको बता देते है कि Flipkart के माध्यम से Infinix Smart HD 2021 की ज्यादा जानकारी मिल रही है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन के लिए Flipkart पर एक डेडिकेटेड टीज़र पेज भी बन गया है, और लोगों को यह नजर भी आ रहा है। इस पेज पर मौजूद जानकारी की मानें तो इस मोबाइल फोन यानी Infinix Smart HD 2021 को 16 दिसम्बर को इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है, इसके अलावा इसी फ्लिप्कार्ट पेज पर इस मोबाइल फोन के इंडिया में प्राइस के बारे में भी जानकारी मिल रही है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है, इसके साथ ही इसे मात्र Rs 5,999 की कीमत में लॉन्च किया जाने वाला है।
ऐसा माना जा रहा है और कई रिपोर्ट में भी सामने आया है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.1-इंच की HD+ IPS डिस्प्ले मिलने वाली है, इसके अलावा फोन में आपको 2GB रैम के साथ 32GB की स्टोरेज और एक एंट्री-लेवल प्रोसेसर भी मिलने वाला है। फोन में जो स्टोरेज आपको मिल रही है, उसे आप बढ़ा भी सकते हैं, आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इस स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा भी सकते हैं। हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको एक 8MP का रियर और एक 8MP का ही फ्रंट कैमरा मिल रहा है।