Infinix Smart 3 Plus स्मार्टफोन कंपनी के स्मार्ट सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है। Infinix की इस पेशकश Smart 3 Plus स्मार्टफोन को आज आप फ़्लैश सेल में सस्ते में खरीद सकते हैं। इस सेल का आयोजन कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर करा रही है। सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू है। आपको बता दें कि कंपनी ने इसे 29 मई को भी सेल के लिए इस फ़ोन को उतारा था। इस स्मार्टफोन को इंफीनिक्स ने 6,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है
Infinix Smart 3 Plus को सेल ऑफर्स के तहत 1,167 रुपये प्रति महीने की नो कॉस्ट EMI के साथ खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही Axis Bank क्रेडिट या डेबिट कार्ड के ज़रिये इसकी खरीद पर यूज़र्स को EMI ऑफर के तहत 5% का एक्सट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस डिस्काउंट को पाने के लिए आपको कम से कम 10,000 रुपये की खरीदारी एक साथ करनी होगी। Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड यूजर्स को भी 5% डिस्काउंट मिल रहा है।
Smart 3 Plus स्मार्टफोन 6.2- इंच डिस्प्ले के साथ एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और HD+ पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को MediaTek Helio A22 चिपसेट से लैस कराया है। Smart 3 Plus में 3,500mAh की कैपेसिटी वाली बैटरी दी है। वहीं इसके बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऑप्टिक्स में इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि इस डिवाइस की खासियत है। Smart 3 Plus स्मार्टफोन के बैक में दिए गए ट्रिपल कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा सेंसर, 2-मेगापिक्सल का सेकंड्री कैमरा सेंसर और लो-लाइट फोटोग्राफी के तीसरा सेंसर शामिल है। इसके साथ ही फोन के बैक पर ड्यूल LED फ्लैश दिया गया है।
कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन के कैमरे में AI, Bookeh, AI beauty और भी कई फीचर्स शामिल हैं। वहीं 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा इसमें मौजूद है। लेटेस्ट स्मार्टफोन Android 9 Pie पर बेस्ड XOS-5 Cheetah पर रन करता है। कंपनी ने बात की जाए कनेक्टिविटी की तो इस डिवाइस में ड्यूल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्र यूएसबी, जीपीएस, और GLONASS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल हैं।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।