Smartphone निर्माता Infinix ने अपने आगामी Infinix S5 Pro को टीज़ किया है। टीज़र से आगामी फोन के डिज़ाइन की भी पुष्टि हुई है और विडियो टीज़र को देखते हुए कह सकते हैं कि स्मार्टफोन में एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलेगा। टीज़र में डिवाइस के फ्रंट और बैक को भी दिखाया गया है। आगामी स्मार्टफोन की झलक से काफी कुछ जानकारी पता चली है कि फोन की डिस्प्ले के बॉटम में थिक चिन मिलेगी।
स्मार्टफोन की दाईं ओर पॉवर बटन और वोल्युम रॉकर को देखा जा सकता है। विडियो के मुताबिक, फोन के बैक पर एक फिजिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Infinix ने बैक पैनल पर कर्व्ड ग्लास फिनिश दी गई है। 46 सेकंड के लम्बे विडियो में पॉप-अप सेल्फी कैमरा को रखा गया है। विडियो रेंडर से स्मार्टफोन के ग्रीन कलर फिनिश का भी पता चला है।
Infinix ने पुष्टि की है कि स्मार्टफोन में एक सिंगल कैमरा सेटअप मिलेगा। फ्रंट डिस्प्ले पर एज-टू-एज फुल-स्क्रीन डिस्प्ले मिलने वाली है। विडियो टीज़र के कैप्शन से फोन की launch date भी सामने आ गई है और फोन को 6 मार्च 2020 को लॉन्च किया जाएगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो स्मार्टफोन को एंड्राइड 10 पर लॉन्च किया जाएगा। Infinix फोन के बैक पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और इसका दाम Rs 10,000 के अन्दर होगा।
मौजूदा Infinix S5 Lite में 6.55 इंच की HD+ इनफिनिटी O डिस्प्ले दी गई है। फोन में दी गई पंच होल डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.5% है। बेहतर अनुभव के लिए फोन में आई केयर मोड और रीडिंग मोड को भी शामिल किया गया है। डिवाइस के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5D ग्लास दिया गया है और फोन ग्लास यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ आया है।
अब बात करें ऑप्टिक्स की तो डिवाइस में AI ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है और ट्रिपल कैमरा सेटअप में 16 मेगापिक्सल का AI कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और लो-लाइट सेंसर दिया गया है। कैमरा ऐप में कस्टम बोकेह, AI HDR, AI ब्यूटी और पनोरमा मोड भी दिया गया है।