होंग कोंग की इनफिनिक्स मोबाइल्स की ओर से जल्दी ही एक नए अपकमिंग फोन को भी लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा सामने आ रहा है कि नोट सीरीज के तहत इनफिनिक्स की ओर से एक नए फोन को लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते है कि Inifnix Note 10 Pro मोबाइल फोन को लेकर जानकारी सामने आई है, ऐसा सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको 8GB की रैम मिलने वाली है, साथ ही जानकारी मिल रही है कि इसमें मीडियाटेक Helio G90T प्रोसेसर भी मिलने वाला है।
अगर हम गीकबेंच पर मिलने पॉइंट्स की बात करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को सिंगल कोर में 433 पॉइंट्स मिले हैं, इसके आलवा अगर हम मल्टी-कोर के स्कोर आदि की बात करते हैं तो आपको बता देते है कि यहाँ इसे 1125 पायंट्स मिले हैं। इसके अलावा आपको बता देते है कि लिस्टिंग से यह भी खुलासा हो रहा है कि यह एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया जाने वाला है।
https://twitter.com/yabhishekhd/status/1362080166302781443?ref_src=twsrc%5Etfw
हालाँकि इतना ही नहीं इस आगामी फोन को इसके पहले FCC की लिस्टिंग यानी डेटाबेस में भी देखा जा चुका है। यहाँ FCC की लिस्टिंग में इस मोबाइल फोन को मॉडल नंबर X695 के तौर पर देखा गया था। इस लिस्टिंग से यह भी सामने आया है कि इस मोबाइल फोन में आपको ड्यूल-बैंड वाई-फाई और 5G कनेक्टिविटी भी मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको 256GB तक की स्टोरेज भी मिलने के आसार हैं। फोन में आपको 33W की चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रही है। हालाँकि ऐसा भी सामने आ रहा है कि लुक्स और डिजाईन आदि को देखते हुए यह मोबाइल फोन Inifnix Note 8 के जैसा होने वाला है। इसका मतलब है कि फोन में एक क्वाड-कैमरा सेटअप को भी देखा जा सकता है।