Infinix ने हाल ही में ऐलान किया था कि कम्पनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे 11 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा. कम्पनी ने इस डिवाइस को Infinix Smart 5 नाम दिया गया है. Infinix का यह फोन करीब 8,000 रुपये की कीमत में पेश किया जाएगा.
Infinix Smart 5 की कीमत Rs 8000 के अंदर रहेगी और इसे 11 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा. कम्पनी ने यह भी बताया है कि डिवाइस को Flipkart पर सेल किया जाएगा. डिवाइस Morandi Green, 6 degree Purple, Aegean Blue और Obsidian Black कलर में उपलब्ध होगा.
Infinix Smart 5 को पिछले साल नाइजीरिया में लॉन्च किया गया था और अगर स्पेक्स की बात करें तो यह 6.6 इंच की वाटरनौच डिस्प्ले से लैस है जो HD+ स्क्रीन है और इसका रेज़ोल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है. नाइजीरिया में इस फोन को एंड्रॉइड 10 के गो एडिशन पर लॉन्च किया गया था. यह फोन ओक्टा-कोर प्रोसेसर और 3GB रैम से लैस है.
Infinix Smart 5 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दो अन्य के मेगापिक्सल सेंसर शामिल हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Infinix Smart 5 ड्यूल सिम सपोर्ट करता है.
भारत में Infinix Smart 5 को 6,000mAh बैटरी दी गई है. अन्य स्पेक्स की बात करें तो ये ग्लोबल वेरिएंट जैसी ही रहेंगी. फोन के अधिक स्पेक्स 11 फरवरी को लॉन्च होने पर सामने आएंगे।