शुरू हो गई है Infinix Hot 11 2022 की सेल, इन स्मार्टफोंस को टक्कर दे रहा है यह बजट फोन

शुरू हो गई है Infinix Hot 11 2022 की सेल, इन स्मार्टफोंस को टक्कर दे रहा है यह बजट फोन
HIGHLIGHTS

Infinix Hot 11 2022 की सेल हो गई है शुरू

फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है बढ़िया ऑफर

जानें किन फोंस से होगी Infinix Hot 11 2022 की टक्कर

इंफिनिक्स (Infinix) ने पिछले हफ्ते एक नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Infinix Hot 11 2022 बाज़ार में उतारा था। यह नया Infinix Hot 11 2022 आज दोपहर 12 बजे से सेल में आ गया है और सेल अभी लाइव है। स्मार्टफोन एंट्री-लेवल Unisoc प्रॉसेसर और 5000mah बैटरी से लैस है। स्मार्टफोन की टक्कर बाज़ार में पहले से मौजूद Redmi 10A, Realme C31, Poco C31 से है।

यह भी पढ़ें: सबसे सस्ता Jio Plan! केवल 75 रुपये में मिलेगा डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग एकदम फ्री

Infinix Hot 11 2022 की कीमत और ऑफर (Infinix Hot 11 2022 Price)

Infinix Hot 11 2022 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए है। बताते चलें कि यह इंटरोडक्टरी प्राइस है और आने वाले समय में कंपनी इसका दाम बढ़ा भी सकती है। यहां से खरीदें

Infinix Hot 11 2022 offer

Infinix Hot 11 2022 स्पेक्स (Infinix Hot 11 2022 Specs)

Infinix Hot 11 2022 में 6.7 इंच का IPS LCD पैनल FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आता है, इतना ही नहीं इसमें आपको 550 निट्स पीक ब्राइटनेस और सेंट्रल पंच-होल कटआउट मिल रहा है। इस फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा भी है। फोन के बैक पर आपको एक डुअल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जो 13MP+2MP कैमरा डुओ है। आपको दोनों तरफ से 1080p@30fps शूट करने को मिलता है।

यह भी पढ़ें: Flipkart Super Cooling Days Sale: Voltas का 1.5 टन AC केवल Rs 25,049 में

फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी मिल रहा है, जिसके माध्यम से आप फोन को आसानी से अनलॉक कर सकते हैं। इतना ही नहीं फोन में आपको एंड्रॉयड 11 पर आधारित XOS 7.6 का सपोर्ट भी मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: इंडिया में इस दिन लॉन्च होगा Realme का ये 10 हजार की कीमत के अंदर आने वाला फोन, देखें लॉन्च डेट

मोबाइल फोन में आपको एक Unisoc T610 प्रोसेसर मिल रहा है, जो 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज ऑप्शन में आता है। इतना ही इस फोन में आपको एक 5000mAh की बैटरी भी मिल रही है, जो 10W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo