Infinix 20 मई को अपना नया स्मार्टफोन Infinix Hot 10S भारत में लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट ने माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। अभी Infinix Hot 10S की कीमत और स्पेक्स की जानकारी सामने आई है। डिवाइस को सबसे पहले इंडोनेशिया में पेश किया गया था।
फ्लिपकार्ट पर सामने आई माइक्रोसाइट के मुताबिक, Infinix Hot 10S की कीमत Rs 10000 से कम रखी जाएगी। Infinix Hot 10S में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 48MP का प्राइमरी कैमरा होगा। अभी अन्य कैमरा लेंस की जानकारी नहीं मिली है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो G85 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा और इसे 90Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले दी जाएगी।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Infinix Hot 10S में 6000mAh की बैटरी, DTS ऑडियो और Dar-link अल्टीमेट गेम बूस्टर मिलेगा। इसके अलावा, यूजर्स को डिवाइस में एंडरोइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने वाला है।
Infinix ने हाल ही में नया स्मार्टफोन हॉट 10 प्ले भारत में लॉन्च किया था जो एंडरोइड 10 OS पर काम करता है। डिस्प्ले की बात की जाए तो फोन में 6.8 इंच की HD+ TFT IPS डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक वॉटरड्रॉप स्टाइल नौच है और इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.66 प्रतिशत है। परफॉर्मेंस को बढ़िया बनाने के लिए डिवाइस में 2.3GHz मीडियाटेक हीलियो G35 SoC का इस्तेमाल किया गया है और फोन में 4GB रैम व 64GB स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।