Rs 20,999 से Rs 16,999 हुई Redmi Note 9 Pro Max की कीमत, HDFC कार्ड यूजर के लिए Rs 1,250 का डिस्काउंट

HIGHLIGHTS

Redmi Note 9 Pro Max की कीमत हुई कम

HDFC कार्ड पर Redmi Note 9 Pro Max खरीदने पर मिलेगा Rs 1,250 का इंस्टेंट डिस्काउंट

Amazon पर उपलब्ध है रेडमी का यह फोन

Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max की कीमत को भारतीय बाज़ार में कम कर दिया गया है। कंपनी ने स्मार्टफोन पर डिस्काउंट की घोषणा की है। हाल ही में Redmi 9 Power फोन को भारत में लॉन्च किया जाना है और इससे पहले कंपनी ने अपने पिछले फोन की कीमत कम कर दी है।

Xiaomi ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से खुलासा किया कि Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन को डिस्काउंट कीमत में सेल किया जाएगा। फोन की कीमत Rs 20,999 रखी गई थी लेकिन अब इसे Rs 16,999 में सेल किया जा रहा है। कंपनी HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर Rs 1,250 का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस तरह ग्राहक बेहद कम दाम में Redmi Note 9 Pro Max को खरीद सकते हैं।

https://twitter.com/RedmiIndia/status/1338355672069464064?ref_src=twsrc%5Etfw

यह डिस्काउंट ऑफर EMI पर भी लागू है। स्मार्टफोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह डिस्काउंट कीमत में सेल किया जाएगा। फोन को अमेज़न और कंपनी की आधिकारिक वैबसाइट मी.कॉम पर सेल किया जाएगा। इसके अलावा, फोन को मी स्टोर पर ऑफलाइन सेल किया जाएगा।

क्या आप खरीदेंगे Redmi Note 9 Pro Max?

Redmi Note 9 Pro Max एक अच्छा विकल्प है जो बढ़िया सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के साथ आता है। अगर आप डिस्काउंट ऑफर के साथ इसे खरीदते हैं और HDFC कार्ड से पेमेंट करते हैं तो यह और भी बढ़िया डील बन जाती है।

Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 इंच की DotDisplay मिल रही है और डिवाइस के बैक पर 3D Curved ग्लास को ऐड किया गया है। डिवाइस को औरा डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, फोन को ट्रिपल कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। Redmi Note 9 Pro Max में दिया गया क्वाड कैमरा 64MP के प्राइमरी कैमरा, 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP के मैक्रो कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है। सेल्फी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है जो कि 32MP का सेंसर है। फ्रंट कैमरा में AI पोर्ट्रेट मोड को जगह दी गई है।

फ़ोन में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G द्वारा संचालित किया गया है। Note 9 Pro Max में 6GB/8GB रैम के अलावा 128GB तक का UFS 2.1 स्टोरेज मिलने वाला है। फोन के स्टोरेज को बढाने के लिए 2+1 स्लॉट्स दिए गए हैं और स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो नए फोन में 5020mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। इस वैरिएंट के साथ 33W फ़ास्ट चार्जर भी मिल रहा है जो डिवाइस को 30 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :