Huawei Y9 Prime ऑफलाइन सेल शुरू, प्री बुकिंग कराने वाले यूज़र्स को FREE मिलेंगे ये प्रोडक्ट्स

HIGHLIGHTS

Huawei Y9 Prime की कीमत है Rs 15,990

प्री बुकिंग यूज़र्स को फ्री मिलेगा Huawei Sports BT headphones और 15,000mAh power bank

Huawei का लेटेस्ट स्मार्टफोन Huawei Y9 Prime आज से सभी रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। लॉन्च के बाद पहली बार इस फ़ोन को 7 अगस्त को ऑनलाइन सेल एक लिए उपलब्ध कराया गया था, लेकिन ऑफलाइन सेल के लिए नहीं उतारा गया था।

Huawei ने अपने इस Y9 Prime फ़ोन को Rs 15,990 की कीमत में लॉन्च किया था। वहीँ इस फ़ोन के ग्लोबल वैरिएंट को मई में ही उतार दिया गया था। यह स्मार्टफोन पॉप-अप कैमरा डिज़ाइन के साथ 4,000mAh बैटरी से लैस है।

Huawei Y9 Prime की कीमत, उपलब्धता और सेल ऑफर्स

Huawei Y9 Prime को पिछले हफ्ते ही ऑनलाइन सेल पर उतारा गया तह वहीँ अब ऑफलाइन यूज़र्स के लिए भी इसे पेश किया जा रहा है। यूज़र्स इस फ़ोन को Croma और Poorvika के ज़रिये खरीद सकते हैं। इस सेल में Huawei Y9 Prime को Mumbai, Pune, Delhi NCR, Cochin, Chennai, और Bengaluru को भी शामिल जहां यूज़र्स इस फ़ोन को खरीद सकते हैं। हालांकि बाद में कई और भी शहर इसमें जोड़े जायेंगे।

Huawei Y9 Prime की भारत में कीमत Rs 15,990 है। जिन यूज़र्स ने इस स्मार्टफोन को 10 अगस्त से पहले ही प्री-बुक किया था, उन्हें FREE Huawei Sports BT headphones, और एक 15,000mAh power bank, कुल Rs 4,598 की कीमत में आने वाले, दिए जायेंगे।

यूज़र्स के लिए no-cost EMI ऑप्शन भी 12 महीनों के लिए दिया जा रहा है। साथ ही Rs 2,200 के Reliance Jio बेनिफिट्स Rs 198 or Rs 299 के रिचार्ज पर मिलने वाले 125GB एडिशनल 4G data के रूप में दिया जा रहा है।  

 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :