Huawei अपने आगामी स्मार्टफोन Huawei P40 का ग्लोबल लॉन्च कर सकता है। हालांकि, अभी लॉन्च में कुछ महीने बाकी हैं लेकिन स्मार्टफोन से जुड़े कई लीक्स अभी से सामने आने लगे हैं। अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस में 6.5 इंच की 2K OLED ‘वॉटरफॉल’ डिस्प्ले मिलेगी और इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा, वहीं डिवाइस का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 98 प्रतिशत रहने वाला है। इस साल भी डिवाइस में Leica द्वारा ऑप्टिक सिस्टम शामिल किया जाएगा।
Huawei P40 के लीक हुए स्पेक्स की बात करें तो, लीक्स्टर Yash Raj Chaudhary ने ट्विटर पर पोस्ट किया है कि Huawei P40 Leica Penta कैमरा सिस्टम के साथ आएगा जिसमें Sony का IMX686 64MP प्राइमरी सेंसर (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ), 20MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 12MP टेलीफ़ोटो सेंसर और मैक्रो कैमरा तथा टाइम-ऑफ़-फ्लाइट सेंसर से लैस होगा।
लीक से मिली जानकारी से यह भी पता चला है कि स्मार्टफोन में नया 50W फ़्लैश चार्जिंग सिस्टम मिलेगा जो 45 मिनटों में बैटरी को पूरा चार्ज कर देगा। स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी मिलने की जानकारी भी सामने आई है। डिवाइस किरिन 990 5G chipset द्वारा संचालित होगा और अद्न्रोइड पर आधारित EMUI 10 पर काम करेगा। डिवाइस में Nova 6 5G की तरह डुअल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।
Teme द्वारा आए एक अन्य ट्वीट में Huawei P40 की साइड प्रोफाइल देखी जा सकती है। डिवाइस के चारों ओर कर्व्ड डिज़ाइन मिलेगा और बैक पैनल पर विज़िबल कैमरा बंप भी देखा जा सकता है। Huawei P4 को मार्च 2020 में यूरोप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
इस साल लॉन्च हुए Huawei P30 Pro में आपको 6.47 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) OLED डिस्प्ले आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 के साथ मिलती है। डिवाइस में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Huawei P30 Pro में 8 जीबी रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं। डिवाइस में ऑक्टा-कोर किरिन 980 प्रोसेसर के साथ माली-जी76 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है।
https://twitter.com/RODENT950/status/1203688411405651969?ref_src=twsrc%5Etfw