हम नए साल की ओर निरंतर बढ़ रहे हैं, हालाँकि अगले साल आने वाले स्मार्टफोंस को लेकर जानकारी, लीक और रुमर्स इसी साल से आना शुरू हो गए हैं। ऐसा ही कुछ बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन यानी Huawei के आगामी फोन यानी Huawei P40 को लेकर भी देखा जा रहा है, आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फ़ोन को लेकर अभी से ही कुछ जानकारी सामने आना शुरू हो गई है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि Huawei के Consumer BG CEO Richard Yu ने भी इस आगामी फोन को लेकर कुछ जानकारी साझा की है।
रिचर्ड ने कहा है कि Huawei P40 सीरीज को मार्च 2020 के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन का ग्लोबल लॉन्च इवेंट पेरिस में होने वाला है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि यह मोबाइल फोन ऐसे डिजाईन के साथ आने वाले हैं, यानी Huawei P40 और Huawei P40 Pro स्मार्टफोंस ऐसे डिजाईन के साथ आने वाले हैं, जो आपने पहले कभी भी नहीं देखा है। इसके अलावा इन मोबाइल फोंस में आपको शानदार कैमरा भी नजर आने वाला है। इसके साथ ही परफॉरमेंस में भी काफी सुधार देखने को नजर आने वाले हैं। इसके अलावा इन मोबाइल फोंस को लेकर कहा जा रहा है कि यह एंड्राइड के लेटेस्ट OS पर काम करने वाले हैं, इसका मतलब है कि इन मोबाइल फोंस को एंड्राइड 10 के साथ लॉन्च किया जाने वाला है।
Huawei P40 के लीक हुए स्पेक्स की बात करें तो, लीक्स्टर Yash Raj Chaudhary ने ट्विटर पर पोस्ट किया है कि Huawei P40 Leica Penta कैमरा सिस्टम के साथ आएगा जिसमें Sony का IMX686 64MP प्राइमरी सेंसर (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ), 20MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 12MP टेलीफ़ोटो सेंसर और मैक्रो कैमरा तथा टाइम-ऑफ़-फ्लाइट सेंसर से लैस होगा।
लीक से मिली जानकारी से यह भी पता चला है कि स्मार्टफोन में नया 50W फ़्लैश चार्जिंग सिस्टम मिलेगा जो 45 मिनटों में बैटरी को पूरा चार्ज कर देगा। स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी मिलने की जानकारी भी सामने आई है। डिवाइस किरिन 990 5G chipset द्वारा संचालित होगा और अद्न्रोइड पर आधारित EMUI 10 पर काम करेगा। डिवाइस में Nova 6 5G की तरह डुअल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।
Teme द्वारा आए एक अन्य ट्वीट में Huawei P40 की साइड प्रोफाइल देखी जा सकती है। डिवाइस के चारों ओर कर्व्ड डिज़ाइन मिलेगा और बैक पैनल पर विज़िबल कैमरा बंप भी देखा जा सकता है। Huawei P4 को मार्च 2020 में यूरोप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
इस साल लॉन्च हुए Huawei P30 Pro में आपको 6.47 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) OLED डिस्प्ले आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 के साथ मिलती है। डिवाइस में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Huawei P30 Pro में 8 जीबी रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं। डिवाइस में ऑक्टा-कोर किरिन 980 प्रोसेसर के साथ माली-जी76 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है।
https://twitter.com/RODENT950/status/1203688411405651969?ref_src=twsrc%5Etfw