Huawei की ओर से उसकी Huawei P40 सीरीज पर तेज़ी से काम किया जा रहा है, ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन सीरीज को आने वाले कुछ ही महीनों में या ऐसा भी कह सकते हैं कि अगले साल मार्च के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अब इस लॉन्च से पहले ही Huawei P40 Pro का एक रेंडर सामने आया है। आपको बता देते हैं कि यह रेंडर @RODENT950 के माध्यम से सामने आया है। इस रेंडर से इस आगामी फोन सीरीज के बारे में और इसके डिजाईन के बारे में काफी जानकारी मिल रही है।
इस स्मार्टफोन की जो इमेज सामने आई है, उसके अनुसार इस मोबाइल फोन में आपको ड्यूल सेल्फी कैमरा मिल सकता है, इसके अलावा इसमें आपको एक पंच-होल डिस्प्ले डिजाईन मिलने वाला है। इसके अलावा इसका डिजाईन Huawei Nova 6 से काफी मिलता जुलता है। इसकी डिस्प्ले थिन बेजल्स के साथ आने वाली है, हालाँकि इसके बॉटम पर आपको एक छोटी चिन जरुर नजर आएगी।
इस डिवाइस में आपको ग्रेडिएंट डिजाईन मिलने वाला है, जो आपको ग्लास फिनिश के साथ मिलेगा। इसके अलावा फोन में आपको कोई भी फिजिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को नहीं मिलने वाला है। इसका मतलब है कि फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने वाला है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर बटन फोन के राईट साइड में नजर आने वाले हैं।
इसके अतिरिक्त इस मोबाइल फोन में आपको एक पांच कैमरा वाला सेटअप मिलने वाला है। इस सेटअप को फोन में आप देख सकते हैं कि वर्टीकल रखा गया है। हालाँकि इसमें आपको तीन कैमरा ही वर्टीकल देखने को मिलने वाले हैं, इसके अलावा दो अन्य कैमरा भी वर्टीकल ही है लेकिन इन्हें सामने की ओर देखा जा सकता है। इसके अलावा आपको LED फ़्लैश भी यहीं नजर आने वाली है।
https://twitter.com/RODENT950/status/1211395256010366982?ref_src=twsrc%5Etfw
Huawei P40 के लीक हुए स्पेक्स की बात करें तो, लीक्स्टर Yash Raj Chaudhary ने ट्विटर पर पोस्ट किया है कि Huawei P40 Leica Penta कैमरा सिस्टम के साथ आएगा जिसमें Sony का IMX686 64MP प्राइमरी सेंसर (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ), 20MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 12MP टेलीफ़ोटो सेंसर और मैक्रो कैमरा तथा टाइम-ऑफ़-फ्लाइट सेंसर से लैस होगा।
लीक से मिली जानकारी से यह भी पता चला है कि स्मार्टफोन में नया 50W फ़्लैश चार्जिंग सिस्टम मिलेगा जो 45 मिनटों में बैटरी को पूरा चार्ज कर देगा। स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी मिलने की जानकारी भी सामने आई है। डिवाइस किरिन 990 5G chipset द्वारा संचालित होगा और अद्न्रोइड पर आधारित EMUI 10 पर काम करेगा। डिवाइस में Nova 6 5G की तरह डुअल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।
Teme द्वारा आए एक अन्य ट्वीट में Huawei P40 की साइड प्रोफाइल देखी जा सकती है। डिवाइस के चारों ओर कर्व्ड डिज़ाइन मिलेगा और बैक पैनल पर विज़िबल कैमरा बंप भी देखा जा सकता है। Huawei P4 को मार्च 2020 में यूरोप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
इस साल लॉन्च हुए Huawei P30 Pro में आपको 6.47 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) OLED डिस्प्ले आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 के साथ मिलती है। डिवाइस में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Huawei P30 Pro में 8 जीबी रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं। डिवाइस में ऑक्टा-कोर किरिन 980 प्रोसेसर के साथ माली-जी76 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है।