Huawei जल्द ही लॉन्च कर सकता है P20 के तीन वेरियंट

HIGHLIGHTS

P20 के तीनों संस्करण में ट्रिपल-लेंस रिअर कैमरा होने की उम्मीद है

Huawei जल्द ही लॉन्च कर सकता है P20 के तीन वेरियंट

हुवावे कंपनी जल्द ही P20 के 3 अलग-अलग वर्जन(संस्करण) लॉन्च करने की उम्मीद कर रही है. और तीनों संस्करण ट्रिपल-लेंस रिअर कैमरे से लैस हो सकते हैं, साथ ही तीनों डिवाइसों में लेंस सेटअप अलग तरह से होने की संभावना है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

चीन की वेबसाइट Weibo  द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में Huawei P20, P20 Plus और P20 Pro का उल्लेख है. जो लीक स्लाइड में दिखाए गए नामों से थोड़ा अलग है. पहले सोचा जा रहा था कि हुवावे के P8, P9 और P10 के बाद अगले P सीरीज को P11 के नाम से जाना जाएगा, लेकिन इसे P20 का नाम दिया गया.

हुवावे के इन तीनों आगामी डिवाइसों में ट्रिपल लेंस कैमरा होगा, हालांकि तीनों डिवाइसों में कैमरों के पोजीशन अलग-अलग होंगे. विश्वसनीय लीकर इवान ब्लास ने कहा था कि P सीरीज के तीनों डिवाइस में 40 मेगापिक्सल कैमरा और  5x हाइब्रिड ज़ूम होने की संभावना है.

यह भी खबर आई है कि P20 और P20 Plus में फ्रंट माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा. वहीं एक अन्य विश्वसनीय लीकर की मानें तो ये अभी तक साफ नहीं है कि तीनों P20 फोंस में AI टेक्नोलॉजी होगा या नहीं. उम्मीद की जा रही है कि हुवावे पिछले P सीरीज की तरह P20 सीरीज का अनावरण भी फरवरी में MWC में कर सकता है.

सोर्स

Arunima
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo