Huawei अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जिसे 23 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। Mate 40 सीरीज़ के लॉन्च को फॉलो करते हुए हुवावे अपने Nova 8 लाइनअप को भी लॉन्च करेगा और लगातार डिवाइस की जानकारी सामने आ रही हैं।
Huawei Nova सीरीज़ एक सब-प्रीमियम लाइनअप है जिसमें मिड-रेंज से फ्लैगशिप हार्डवेयर तक का इस्तेमाल किया जाता है। Nova 8 भी इस प्रथा को आगे ले जाने वाला है। Huawei Nova 8 में 6.57 इंच की FHD 90 Hz OLED डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले के टॉप सेंटर पर एक होल पंच दिया जाएगा जो कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में ट्रेंड कर रहा है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो डिवाइस किरीन 985 द्वारा संचालित है और इस चिपसेट को हम Mate 30 Pro में भी देख सकते हैं। अन्य स्पेक्स की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 64MP का मुख्य कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। Nova 8 में 3700mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में 90Hz डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा डिवाइस में 66W फास्ट चार्जिंग को भी शामिल किया जाएगा।
Huawei Nova 8 को 23 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।