Shenzhen में हुए प्रेस इवेंट के दौरान Huawei ने आगामी Mate X के बारे में बातचीत की थी और अब डिवाइस के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है। फोल्डेबल फोन की रिलीज़ डेट को सितम्बर से नवम्बर कर दिया गया है और फोन को थोड़े अलग डिज़ाइन के साथ लाया जाएगा।
डिज़ाइन में कुछ बदलावों की बदौलत हुवावे नवम्बर में डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा। इन बदलावों में फाल्कन हिन्ज और स्लिम पॉवर बटन शामिल किए गए हैं।
साथ ही कम्पनी ने नई ख़बर भी साझा की है और अगले साल तक कम्पनी नया फोन भी ला सकती है। Mate X को अभी लॉन्च होने में थोड़ा समय है और अगले साल एक नया फोल्डेबल फोन देखा जाएगा। अगले वर्जन में अधिक स्क्रीन मिल सकती है।
Huawei Mate X कंपनी का पहला 5G फ़ोन भी है जिसे कंपनी ने Bailong 5000 5G मॉडेम को Kirin 980 processor से पेअर-अप करके तैयार किया है। फोल्ड करने पर फ्रंट डिस्प्ले 6.6-inch OLED पैनल, 2480 X 1148 रेसोल्यूशन के साथ मिलती है और अनफोल्ड करने पर फ़ोन 8 इंच की डिस्प्ले में 2480 X 2200 रेसोल्यूशन के साथ मिलता है। Samsung Galaxy Fold की तरह ही जिसमें फोल्ड करने पर अंदर दो और डिस्प्ले मिलते हैं, Mate X इसका उल्टा ही है जहाँ एक यूनिफार्म डिस्प्ले के लिए रियर और फ्रंट डिस्प्ले को कंबाइन करना पड़ता है।
Huawei में आपको नौच नहीं मिलता है और रियर कैमरा सेल्फी कैमरा के लिए डबल हो जाता है। कैमरा की बात करें तो Huawei Mate X 40 MP wide-angle lens और एक 16 MP ultra-wide lens, और एक 8 MP telephoto lens के साथ आता है। Huawei के इस डिवाइस को फोल्ड करने पर यह 11mm चौड़ा और अनफोल्ड करने पर केवल 5.5mm चौड़ा होता है। फ़ोन में आपको 4500mAh बैटरी मिलती है जो Huawei के नए Super Charge 55Watts के साथ आती है।