हुवावे के फोल्डेबल फ़ोन Huawei Mate X को जल्द ही 2019 में लॉन्च किये जाने की तैयारी चल रही है। Huawei ऐसा पहला ब्रांड था जिसने Samsung Galaxy Fold के साथ Mobile World Congress 2019 में Huawei Mate X की घोषणा की थी। हालांकि Huawei ने इस Huawei Mate X को मार्किट में लॉन्च करने की पलानिंग तो की थी लेकिन कब तक इसे लॉन्च किया जायेगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।
वहीँ अब कंपनी ने Huawei Mate X को लेकर एक ताज़ा रिपोर्ट सामने आयी है जिसमें डिवाइस के लॉन्च के टाइम लाइन का खुलासा किया है। GizmoChina,की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा लगता है कि कंपनी को जून 2019 में सेल के लिए उपलब्ध कराने वाली है। कंपनी की ऑनलाइन स्टोर की आधिकारिक लिस्टिंग में इस बात का खुलासा हुआ है। हालांकि इस फ़ोन की कीमत के बारे में भी कंपनी ने कुछ खुलासा नहीं किया है।
पिछली कुछ रिपोर्ट्स के मुअतबिक Huawei Mate X डिवाइस को लगभग $2,580 में उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीँ Samsung Galaxy Fold की कीमत $1,980 से शुरू होती है और इस आखिरी तक इसे सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। हुवावे के इस डिवाइस में 5G modem मिलेगा वहीँ आपको Galaxy Fold में 4G LTE मॉडेम मिलता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
ये भी पढ़ेें:
Huawei P30 Pro और P30 Lite भारत में लॉन्च, कीमत Rs 71,990
ट्रिपल कैमरा और 3,340mAh की बैटरी के साथ Huawei P30 Lite हुआ लॉन्च