Huawei Mate 30 में हो सकती है 25W की फ़ास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

अपने सैमसंग गैलेक्सी Note 10 मोबाइल फोन साथ आखिरकार सैमसंग के पास अब ऐसा फ्लैगशिप मोबाइल फोन आ गया है, जो 15W से ज्यादा की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस फीचर के लिए कई फ्लैगशिप स्मार्टफोंस लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन यह उन्हें नहीं मिल रहा था। अगर हम 25W की फ़ास्ट वायर्ड चार्जिंग की बात करें तो यह Samsung Galaxy Note 10 मोबाइल फोन में काबिल-ए-तारीफ़ है। हालाँकि Huawei की ओर से अब इसे मैच किया जाने वाला है। हालाँकि इसमें मात्र वायर्ड चार्जिंग ही शामिल नहीं है, बल्कि इसमें आपको वायरलेस चार्जिंग भी मिल रही है। 

अगर हम चीन से आ रहे कुछ रुमर्स पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैं कि Huawei Mate 30 और Huawei Mate 30 Pro मोबाइल फोंस को 25W की वायरलेस चार्जिंग मिलने वाली है। यह सबसे तेज़ है, और अआपके फोन की बैटरी को कुछ समय में चार्ज होने की क्षमता से लैस करता है। इसके अलावा अगर हम Xiaomi Mi 9 मोबाइल फोन की बात करें तो इसमें आपको एक 20W का सिस्टम दिया गया है। हालाँकि अभी के लिए यह एक रुमर ही है, हालाँकि अगर ऐसा सच होता है, तो आप जानते ही हैं कि यह मोबाइल फोन कितना खास होने वाला है। 

जैसा कि पिछले रुमर्स में सामने आया है, फोन में 6.26 इंच की पंच-होल डिस्प्ले मिल सकती है और फोन के बैक पर क्वैड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लाइव इमेज में बैक पैनल Mate 20 सीरीज़ के अन्य फोंस जैसा दिखाई देता है। इन चार कैमरा में एक 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP, 2MP और 2MP का कैमरा दिया जाएगा और साथ ही एक छोटी LED फ़्लैश दी जाएगी। फोन के फ्रंट पैनल पर 32MP का पंच-होल कैमरा मिल सकता है।

ऐसा हो सकता है कि Huawei अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की बजाए एक्सटर्नल फिंगरप्रिंट सेंसर का ही उपयोग करे, क्योंकि लाइव इमेजेस में क्वैड कैमरा सेटअप के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर को भी देखा गया है। Mate 30 Lite को लेटेस्ट किरिन 810 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है और फोन में 3900mAh की बैटरी दी जाएगी।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Mate 30 Lite और Nova 5i Pro में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है हालांकि हार्डवेयर के मामले डिवाइस समान होंगे। अभी फोन की रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, चीन में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Nova 5i Pro को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। Mate 30 Lite को इस साल सितम्बर तक पेश किए जाने की उम्मीद है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :