जहां एक ओर Huawei को US में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीँ कंपनी ने 16 फीसदी मार्किट शेयर हासिल करके Apple को भी पछाड़ दिया है, और इसी के साथ कंपनी दूसरे नंबर की स्मार्टफोन कंपनी दुनियाभर में बन गई है। हालाँकि इस लिस्ट में 2019 में सैमसंग सबसे आगे रहा है अर्थात् Samsung ने 2019 में अपने आपको दुनिया का पहला स्मार्टफोन ब्रांड बना लिया है।
जहां एक ओर Samsung को 2019 में 20 फीसदी बाजार शेयर हासिल हुए हैं, वहां Huawei के पास इस लिस्ट में 16 फीसदी बाजार शेयर के साथ दूसरा स्थान है, साथ ही अगर हम Apple की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इसे मात्र 13 फीसदी बाजार शेयर ही मिले हैं, इसी कारण कंपनी तीसरे नंबर पर खिसक गई है। आपको बता देते हैं कि यह जानकारी काउंटरपॉइंट की मार्किट मॉनिटर सर्विस के माध्यम से सामने आया है।
इस रिपोर्ट में ऐसा भी कहा गया है कि चीन के बाजारों में कंपनी ने लगभग 40 फीसदी बाजार शेयर पर अपना कब्जा किया है, इसे कंपनी का चीन में एक बड़ा कदम कहा जा रहा है। Huawei के कुल शिपमेंट में से चीन में लगभग 60 फीसदी हिस्सा आता है। हालाँकि अगर हम ग्लोबल स्मार्टफोन मार्किट की चर्चा करें तो इसमें लगभग 1 फीसदी की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। इस साल लगभग 1.48 बिलियन स्मार्टफोंस को शिप किया गया है, यहाँ हम 2019 के आंकड़ों की चर्चा कर रहे हैं।
हालाँकि यह पहली दफा हो रहा है कि इस साल भी स्मार्टफोन बाजार में गिरावट देखी गई है। इस गिरावट के बाद हम देख सकते हैं कि निरंतर दो साल ऐसा पहला दफा देखा जा रहा है। हालाँकि यह गिरावट 2018 के 4 फीसदी इयर-ऑन-इयर के मुकाबले स्लो कही जा सकती है।
इस रिपोर्ट में ऐसा भी कहा गया है कि टॉप 5 ब्रांड्स ने 2019 में लगभग 66 फीसदी मार्किट को अपने कब्जे में लिया हुआ था, यह आंकड़ा 2018 में 65 फीसदी था, हालाँकि अगर हम 2017 की बात करें तो यह आंकड़ा इस साल 62 फीसदी था। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि स्मार्टफोन की तकनीकी में ज्यादा बदलाव हमने भी 2019 में ही ज्यादा देखें हैं। इस साल हमने नए नए इनोवेशन लगभग सभी कंपनियों की ओर से देखें हैं। इस साल हमने 5G, Folding Display को भी देखा है।
2019 की चौथी तिमाही में, स्मार्टफोन बाजार में वास्तव में 3 फीसदी की वृद्धि हुई, जो कि 2020 में ठीक होने की उम्मीद का संकेत दे रही है। Apple ने Q4 वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में 18 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, इसके बाद सैमसंग का स्थान आता है, जो अपने लगभग 17 फीसदी बाजार शेयर के साथ यहाँ रहा है, इसके बाद Huawei इस लिस्ट में था, जो अपने 14 फीसदी नंबर बना हुआ था।
Apple की सफलता की कहानी iPhone 11 श्रृंखला की उम्मीदों से प्रेरित थी। सितंबर 2018 के बाद पहली बार iPhone का राजस्व साल दर साल बढ़ा है। Q4 2019 के दौरान Apple iPhone के शिपमेंट में 11 फीसदी (YoY) की बढ़ोतरी हुई, वह भी बिना 5G वेरिएंट के। IPhone 11 श्रृंखला को सभी क्षेत्रों में एक उत्कृष्ट उपभोक्ता प्रतिक्रिया मिली। पिछले साल समान बिंदु पर XR की तुलना में डुअल-कैमरा और iPhone 11 के निचले मूल्य निर्धारण ने बिक्री में तेजी लाने में मदद की थी।
4Q 2019 में Apple के सेवा राजस्व में 17 प्रतिशत (YoY) की वृद्धि हुई, जो म्यूजिक, क्लाउड और Apple केयर सहित कई श्रेणियों में उच्च स्तर तक पहुंच गई। Realme ने अपनी विकास की लकीर को जारी रखा और इस तिमाही (163 प्रतिशत YoY) के साथ-साथ वैश्विक रूप से वर्ष (453 प्रतिशत YoY) के दौरान सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड बना रहा।