HTC द्वारा भारत में अपने दो ख़ास स्मार्टफ़ोन HTC डिजायर 828 ड्यूल-सिम और HTC वन A9 को लॉन्च करने के बाद अब HTC ने भारतीय बाज़ार में अपना नया स्मार्टफ़ोन डिजायर 728 ड्यूल-सिम लॉन्च किया है, स्मार्टफ़ोन की कीमत Rs. 17,999 तय की गई है. इस सप्ताह से स्मार्टफ़ोन भारत के लगभग सभी मुख्य ऑफलाइन स्टोर्स से उपलब्ध हो जाएगा. इसे आप वाइट लक्ज़री और पर्पल मिस्ट रंगों में ले सकते हैं.
इस स्मार्टफ़ोन डिजायर 728 ड्यूल-सिम को पिछले साल सितम्बर माह ने चीन में लॉन्च किया जा चुका है. यह एंड्राइड 5.1.1 लोलीपॉप के साथ HTC के सेंस UI पर चलता है. स्मार्टफोन में 5.5-इंच की HD 720×1280 पिक्सेल की IPS डिस्प्ले दी गई है. याद दिला दें कि ऐसी ही डिस्प्ले हमने डिजायर 820G+ ड्यूल-सिम में देखी थी. स्मार्टफ़ोन में 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. जबकि स्मार्टफ़ोन में अगर देखा जाए तो 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होना चाहिए था. इसके साथ ही स्मार्टफ़ोन में एक दमदार ओक्टा-कोर मीडियाटेक MT6753 प्रोसेसर दिया गया है जो 1.3Ghz की स्पीड पर चलता है और साथ ही बता दें कि स्मार्टफ़ोन में 2GB की रैम भी मौजूद है.
16GB इंटरनल स्टोरेज से लैस इस स्मार्टफ़ोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 2TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है. साथ ही अगर इसके कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो स्मार्टफ़ोन में वाई-फाई, FM रेडियो, ब्लूटूथ, GPRS/EDGE, GPS/A-GPS, 3G, माइक्रो-USB, और 4G सपोर्ट भी दिया गया है. स्मार्टफ़ोन में 2800mAh क्षमता की शानदार बैटरी भी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 3G नेटवर्क पर 21 घंटे का टॉक टाइम और 485 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है.