एंटर्टेंमेंट स्ट्रीमिंग सर्विस Netflix पर आए अपडेट के बाद आप किड्स शोज़ को टाइटल और एज ग्रुप के हिसाब से फ़िल्टर कर सकते हैं। आप अपनी नेटफ्लिक्स प्रोफ़ाइल को भी चार-डिजिट पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर के साथ सिक्योर कर सकते हैं जिससे बच्चे आपकी प्रोफ़ाइल को एक्सैस न कर सकें।
इसके अलावा, एडल्ट अकाउंट ओनर बच्चों की प्रोफ़ाइल की पूरी हिस्ट्री देख सकते हैं और ऑटोप्ले एपिसोड को टर्न ऑफ कर सकते हैं।
Netflix ने एक बयान में बताया, “हर परिवार अलग है। इसलिए हम बच्चों और फ़ैमिली फिल्म्स और टीवी शोज़ की वेराइटी ऑफर कर रहे हैं। इसके अलावा, हम माता-पिता को अपनी फ़ैमिली के लिए सही डीसीजन लेने के लिए कंट्रोल भी दे रहे हैं।”
हर प्रोफ़ाइल सेटिंग को रिव्यु करने के लिए आपको अपने अकाउंट सेटिंग्स में प्रोफ़ाइल और पेरेंटल कंट्रोल हब पर जाना होगा।
ऐसे अपने बच्चों की प्रोफ़ाइल सेटिंग्स बदलें
सबसे पहले अपना Netflix अकाउंट लॉगिन करें
टॉप राइट कोर्नर पर दिए प्रोफ़ाइल आइकॉन पर जाएँ और ड्रॉप डाउन मेन्यू से अकाउंट सिलैक्ट करें।
स्क्रॉल डाउन कर के बॉटम में दिए प्रोफ़ाइल एंड पेरेंटल कंट्रोल सेक्शन पर जाएँ जहां आपको अपने नेटफ्लिक्स अकाउंट की सभी प्रोफ़ाइल की लिस्ट मिलेगी।
किड्स प्रोफ़ाइल के दाईं ओर माजूद डाउन एरो को चुनें और व्यूविंग रेस्ट्रिक्शन्स पर जाकर चेंज विकल्प चुनें।
नेटफ्लिक्स द्वारा पासवर्ड मांगने पर पासवर्ड एंटर करें और इसके बाद आप स्लाइडिंग बार पर पहुंचेंगे जहां आप टाइटल की रेटिंग के आधार पर लिस्ट को बढ़ा या घटा सकते हैं, यह रेटिंग्स TV-Y से NC-17 के बीच है। रेटिंग रेस्ट्रिक्शन्स बार के नीचे आप कोई मुख्य टाइटल भी एंटर कर सकते हैं।