इस कंपनी ने उतारा दुनिया का पहला 11000mAh बैटरी और 10,000 निट्स डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, जानें कीमत

By

Honor अपने सबसे नए स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max के साथ बैटरी और स्पेक्स की सीमाओं को पार कर रहा है. इस दमदार स्मार्टफोन में यूजर्स को 11,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो इसे स्मार्टफोन की दुनिया में आज तक के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स का हिस्सा बना देती है. इस स्मार्टफोन के साथ Honor केवल बैटरी ही नहीं लेकिन डिस्प्ले में भी काफी चौंका देने वाले स्पेक्स लाया है. कहा जा रहा है की Honor X80 Pro Max में 10,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है जो आज तक किसी और स्मार्टफोन कंपनी ने नहीं किया है. अगर आप भी इस स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए उत्सुक थे तो यहां है इसके चीन में लॉन्च होने से जुड़ी सारी डिटेल्स.

Honor X80 Pro Max के स्पेक्स

इस दमदार स्मार्टफोन में 6.8 इंच का एक बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है जो एक शानदार एडाप्टइव रिफ्रेश रेट के साथ आता है जिसमें 60Hz से लेकर 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. इसके अलावा Honor का यह कहना है की इसके पैन्ल में 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दिखाने की क्षमता है इसके साथ ही इसमें 3840Hz PWM डिम्मिंग भी देखने को मिलती है.

इस स्मार्टफोन में Qualcomm का नया और दमदार Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिलता है जो मिड रेंज स्मार्टफोन्स के लिए काफी अच्छा है. इसके साथ ही इसमें LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है. यह स्मार्टफोन Android 16 के साथ आता है और इसमें MagicOS 10 की कस्टम UI भी देखने को मिलती है. कैमरा के मामले में Honor X80 Pro Max में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा देखने को मिलता है जो 8MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है.

इस स्मार्टफोन का दुसरी सबसे बड़ा हाईलाइट है इसकी दमदार 4th जनरेशन Qinghai Lake Battery. Honor के हिसाब से इस स्मार्टफोन में 11,000mAh का एक बड़ा सेल है जो 42 दिन तक का स्टैंडबाई टाइम आसानी से झेल सकता है. यह बैटरी आसानी से आपको लंबे समय तक स्मार्टफोन को चलाने की आज़ादी दे सकती है. इसमें 90W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है और इसके साथ इसमें 27W की रिवर्स चार्जिंग भी उपलब्ध है.

Honor X80 Pro Max की कीमत

चीन में Honor X80 Pro Max का दाम 1,999 CNY से शुरु है और यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो बैटरी लाइफ पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं.

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 Series का इंडिया लॉन्च जल्द, फोन के पीछे अलग से चिपका सकेंगे डिस्प्ले, देखें और क्या होगा खास

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By