Honor X10 को 20 मई को लॉन्च किया जाएगा। हुवावे के सब-ब्रांड ने यह भी बताया है कि Honor X10 को 5G सपोर्ट के साथ उतारा जाएगा। नया स्मार्टफोन पिछले कुछ समय से चर्चा से गायब रहा है लेकिन अब TENAA लिस्टिंग से फोन के खास स्पेक्स का पता चलता है।
Honor ने Weibo पर अपने आगामी फोन के लॉन्च का ऐलान किया है और पोस्टर से पता चलता है कि स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा। Honor ने केवल स्मार्टफोन की 5जी क्षमता को ही टीज़ किया है लेकिन यही डिवाइस MIIT वैबसाइट पर भी देखा जा चुका है।
MIIT लिस्टिंग के मुताबिक, Honor X10 स्मार्टफोन Kirin 820 SoC द्वारा संचालित होगा जो कि 5G इनेबल चिपसेट है। फोन में 6.63-इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी जो फुल HD+ रेज़ोल्यूशन के साथ आएगी। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि डिवाइस में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। प्राइमरी सेन्सर 40 मेगापिक्सल का सोनी सेन्सर होगा जबकि दूसरा सेन्सर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होगा। इसके अलावा तीसरा और चौथा 2 मेगापिक्सल के मैक्रो और डेप्थ सेन्सर होंगे। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
आगामी स्मार्टफोन 8.8mm की मोटाई के साथ आएगा और फोन में 4,200mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा, यह 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। Honor X10 में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि यह Android 10 के साथ कस्टम स्किन OS पर काम करेगा।
अभी फोन की कीमतों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।