स्मार्टफोन फोटोग्राफी और फ्लैगशिप हार्डवेयर के साथ Honor की ओर से जल्द ही बाजार में धमाका करने की प्लानिंग है। जल्द ही कंपनी अपनी नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप सीरीज Honor Magic 9 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है, कंपनी ने इस फोन सीरीज के लॉन्च की डेट से भी पर्दा उठा दिया है। यह नई प्रीमियम लाइनअप 28 सितंबर 2026 को चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने वाली है। इस फ्लैगशिप सीरीज में कंपनी तीन नए मॉडल लॉन्च करने वाली है। इस लाइनअप में Honor Magic 9, Honor Magic 9 Pro और टॉप-एंड Honor Magic 9 Pro Max शामिल होने वाले हैं। लॉन्च से पहले ही फोन के अनोखे डिजाइन, सिनेमाई कैमरा तकनीक और भारी-भरकम बैटरी स्पेसिफिकेशन्स आदि की सम्पूर्ण जानकारी ऑनलाइन सामने आ चुकी है, आइए जानते है कि इस फोन सीरीज में आपको क्या मिल सकता है।
इस बार की Honor Magic 9 सीरीज का सबसे बड़ा और क्रांतिकारी आकर्षण इसका कैमरा होने वाला है। Honor ने पेशेवर सिनेमाई कैमरों के लिए दुनिया भर में मशहूर लीजेंडरी ब्रांड ARRI के साथ इस फोन सीरीज को लेकर साझेदारी की है। फोन के रियर कैमरा सेटअप में एक नहीं बल्कि दो-दो 200-मेगापिक्सल के दमदार सेंसर होने वाले हैं, फोन में एक f/1.57 अपर्चर वाला 200MP का 1/1.28-इंच लार्ज सेंसर दिया जाएगा, जबकि दूसरा 200MP का टेलीफोटो लेंस होने वाला है, इसके अलावा 500mm टेली-कन्वर्टर का सपोर्ट और एक्सक्लूसिव ARRI Cinema Mode भी फोन में मिलने वाला है।
A decade of Magic. A new chapter begins. Xiao Zhan,
— HONOR (@Honorglobal) September 14, 2026
HONOR Flagship Smartphone Global Ambassador, joins us for the next evolution of the #HONORMagic9ProMax. pic.twitter.com/TT7JqSsaVN
रियर कैमरा के अलावा सेल्फी लवर्स के लिए कंपनी ने स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पहली बार एक अनोखा प्रयोग किया है। Honor Magic 9 सीरीज में 55-मेगापिक्सल का Agile Eye फ्रंट कैमरा दिया जाने वाला है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसका स्क्वायर डिजाइन है। आमतौर पर सभी फोन्स में गोल या पिल-शेप्ड कैमरा कटआउट देखने को मिलता है, लेकिन हॉनर का दावा है कि स्क्वायर डिजाइन के चलते सेंसर को अंदर ज्यादा जगह मिलती है, जिससे यह पारंपरिक कटआउट्स के मुकाबले कहीं ज्यादा वाइड फ्रेम और ब्राइट इमेज कैप्चर कर सकता है।
परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह फोन्स इन मामलों में भी सबसे आगे होने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इन फोन्स को पावर देने के लिए क्वालकॉम का नेक्स्ट-जेनरेशन Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज प्रोसेसर होने वाला है, जो ऑन-डिवाइस जेनेरेटिव एआई और एक्सट्रीम ग्राफिक्स-इंटेंसिव टास्क्स को चुटकियों में संभालने की ताकत रखता है। वहीं, फोन को लंबे समय तक चालू रखने के लिए इसमें 8,000mAh की जम्बो बैटरी का भी इस्तेमाल किया जाने वाला है, जो फ्लैगशिप सेगमेंट में अब तक की सबसे बड़ी बैटरियों में से एक होगी। इसके अलावा, बेहतर प्रोडक्टिविटी के लिए इसमें स्टायलस (Stylus) सपोर्ट और कई एडवांस्ड एआई टूल्स भी होने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE इंडिया में धाकड़ फीचर्स के साथ लॉन्च.. कीमत देख चकरा जाएगा सिर