Honor ने भारत में Honor 9X Pro को लॉन्च कर दिया है और इसका दाम Rs 17,999 रखा गया है। फोन के खास फीचर्स में HiSilicon Kirin 810 प्रॉसेसर, 4000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा शामिल है। Honor 9X Pro को फ्लिपकार्ट पर दो रंगों फेंटम पर्पल और मिडनाइट ब्लैक में पेश किया जाएगा।
Honor 9X और 9X Pro को पिछले साल जुलाई में चीन में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने जनवरी 2020 में Honor 9X को भारत में लॉन्च किया था और अब प्रो वेरिएंट को भी उतार दिया गया है।
Honor 9X Pro को जल्द ही सेल में पेश किया जाएगा और यूज़र्स 21 से 22 मई तक चलने वाली स्पेशल अर्ली एक्सैस सेल में हिस्सा ले सकते हैं। 12 मई से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। रजिस्टर्ड ग्राहक Rs 3,000 का डिस्काउंट पा सकते हैं और साथ ही नो कॉस्ट EMI का भी लाभ उठा सकते हैं। ग्राहकों को 3 महीने के लिए एक्सिडेंटल डैमेज पर वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी।
Honor 9X Pro में 6.59 इंच की फुल HD+ डिसप्ले मिलेगी जिसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है और यह 391 ppi पिक्सल डैन्सिटी के साथ आई है। डिवाइस हुवावे के HiSilicon Kirin 810 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और इसे 6GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड द्वारा 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Honor 9X Pro तीन कैमरा सेन्सर्स के साथ आया है। प्राइमरी लेंस 48MP का सेन्सर है और इसका अपर्चर f/1.8 है। इसके अलावा, दूसरा 8MP मेगापिक्सल का सेन्सर होगा और तीसरा 2MP का डेप्थ सेन्सर होगा। फोन के फ्रंट पर 16MP का पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलेगा। डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर और 3.5mm हैडफोन जैक मिलेगा।
Honor 9X Pro कंपनी का पहला होगा है जो भारत में इन्स्टाल ऐप्स के लिए प्री-इन्स्टाल AppGallery के साथ आएगा। डिवाइस गूगल प्ले स्टोर यय गूगल ऐप और सेवायें जैसे YouTube, Gmail, Google Maps आदि ऑफर नहीं करता है। डिवाइस हुवावे ऐप्स और सेवायें ऑफर करता है। Honor 9X Pro कंपनी के EMUI 9.1.1 पर काम करता है जो Android 9 Pie पर आधारित है।