Honor ने अपने Honor 10 Lite स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। यह लेटेस्ट अपडेट जून 2020 के android सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। अपडेट के चेंजलोग में कोई नए फीचर्स नहीं देखे गए हैं।
लेटेस्ट Honor 10 Lite अपडेट EMUI 10.0.0.201 बिल्ड नंबर के साथ आया है और इसका OTA फर्मवेयर साइज़ 125 MB के करीब है। हालांकि, हर जगह के लिए बिल्ड वर्जन और साइज़ अलग हो सकता है। यह OTA अपडेट यूरोप में रहने वाले यूज़र्स के लिए है और अन्य देशों में भी जल्द उपलब्ध कराया जा सकता है।
चेंजलोग के मुताबिक, Honor पैच में 2 क्रिटिकल फिक्स और CVE के 12 हाई लेवल मिलते हैं। जून 2020 सिक्योरिटी अपडेट डिवाइस की कई समस्याओं को ठीक करेगा।
OTA अपडेट सीमित लोगों को ही दिया जा रहा है। ग्लोबली सभी यूनिट्स तक यह अपडेट पहुँचने में समय लग सकता है। इसके अलावा, आप HiCare > Update > पर जाकर चेक फॉर अपडेट पर जाकर अपडेट की उपलब्धता जान सकते हैं।
Honor 10 Lite ओक्टा कोर HiSilicon Kirin 710 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। Honor 10 Lite स्मार्टफोन GPU Turbo 2.0 के साथ आता है जो ग्राफ़िक्स परफॉरमेंस और एफिशिएंसी को 60 प्रतिशत तक बूस्ट कर देता है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 9 पाई पर आधारित EMUI 9.0 पर काम करता है। फोन में 6.21 इंच की IPS LCD फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 2280 x 1080 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 91 प्रतिशत है।
डिवाइस के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिय गया है और यहां वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में एक 13 और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। कैमरा सेटअप में AI स्टेबलाइज़ेशन (AIS) सुपर नाईट शॉट, फीचर को शामिल किया गया है, जो कि हुवावे का गूगल नाईट साइट का वर्ज़न है जो कम रौशनी में अच्छी तस्वीरें लेता है। Honor का कहना है कि यह कैमरा 22 सीन्स को पहचान सकता है।
फ्रंट कैमरा को डिस्प्ले के टॉप पर दिए डीयूड्रॉप नौच में शामिल किया गया है। यह कैमरा आठ सीन्स को पहचान सकता है और AI ग्रुपफीज़ सपोर्ट करता है, साथ ही यह AI पॉवर्ड ब्यूटी इफेक्ट्स और 3D पोर्ट्रेट लाइटिंग के साथ आता है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रेडिएंट ब्लू कलर के विकल्पों में पेश किया गया है। फोन में डिजिटल वेलबिंग फीचर और जेस्चर कण्ट्रोल को भी शामिल किया गया है, डिवाइस में 3,400mAh की बैटरी मौजूद है।