6000mAh बैटरी, 6.75 इंच 120Hz डिस्प्ले के साथ आ सकता है HMD का ये सस्ता फोन, डिज़ाइन हुआ रिवील
HMD अपनी बहुत ही ज्यादा अफोर्डेबल स्मार्टफोन सीरीज Luma को बढ़ाने के काम में लगा हुआ है. एक नई लीक के हिसाब से इसके नए HMD Luma 2 के कलर ऑप्शंस और स्पेक्स लीक हो गए हैं. लीक्स के मुताबिक यह किफायती स्मार्टफोन एक 6.75 इंच के डिस्प्ले के साथ बाज़ार में एंट्री कर सकता है और इसमें एक दमदार Unisoc चिपसेट मिलने की उम्मीद है.
Surveyइसके साथ ही इस स्मार्टफोन में एक दमदार रियर कैमरा सेटअप और एक अच्छा फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है. इन लीक्स ने HMD के आने वाले स्मार्टफोन के केवल कलर ऑप्शंस ही नहीं बल्कि इसकी तस्वीरें भी लीक की हैं. अगर आप इस स्मार्टफोन के संभव कैमरा, स्पेक्स और अन्य फीचर्स के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां है इस स्मार्टफोन की सारी लीक्स.
HMD Luma 2 के कलर ऑप्शंस
इस स्मार्टफोन के कलर ऑप्शंस को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक लीकर ने लीक किया है. इस स्मार्टफोन में आइस ब्लू, मिडनाइट सैंड, मिडनाइट लेक जैसे कलर ऑप्शंस देखने को मिल सकते हैं और इसके साथ ही इस अकाउंट ने इस स्मार्टफन के संभव स्पेक्स के बारे में भी लीक की है.
HMD Luma2 / M-Kopa X4
— HMD_MEME'S (@smashx_60) June 19, 2026
– IPS LCD 6.75" HD+, 120Hz
– 50MP + AI Lens / 8MP
– 4/128GB, 4/256GB + 1TB Micro SD
– LPDDR4X, UFS 2.1
– Up to 8GB* RAM w Virtual RAM
– Unisoc T7280 SoC
– Android 16
– 6,000mAh + 18W
– 3.5mm. audio, OZO Playback, IP54 etc.
Ice Blue, Light Snad, Midnight Lake pic.twitter.com/Mj15lqHyhQ
क्या होंगे इस स्मार्टफोन के स्पेक्स?
इसमें एक बड़ा और दमदार 6.75 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जो 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने में सक्षम हो सकता है. इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Unisoc T7280 चिपसेट पर चलता है और इसमें 4GB की LPDDR4X RAM भी देखने को मिलती है जो 128GB की UFS 2.1 स्टोरेज के साथ आ सकती है. इसमें 6000mAh की बैटरी और 18W का चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है.
इसके स्टोरेज ऑप्शंस की बात करें तो इसमें 4GB की RAM के साथ 128GB की स्टोरेज का वेरिएंट और 4GB की RAM के साथ 256GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट देखने को मिल सकता है. इसके अलावा यह भी कहा गया है की यह स्मार्टफोन वर्चुअल RAM सपोर्ट करेगा जिसकी मदद से यूजर्स 8GB तक की RAM का आनंद उठा पाएंगे. इसके कैमरा सेटअप में एक 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का एक फ्रंट कैमरा शामिल हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 Series का इंडिया लॉन्च जल्द, फोन के पीछे अलग से चिपका सकेंगे डिस्प्ले, देखें और क्या होगा खास
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
