Samsung Galaxy S26 Ultra 5G with 200MP Camera gets massive Price drop on Amazon
Amazon Great Freedom Sale 2026 जारी है, इस सेल में हर श्रेणी में ताबड़तोड़ डिस्काउंट और डील मिल रही हैं। अगर आप किसी गैजेट को इस समय खरीदना चाहते हैं तो आपके पास Freedom Sale एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके अलावा अगर आप एक फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको Samsung के प्रीमियम फोन यानि Samsung Galaxy S26 Ultra को खरीदना चाहिए। इस फोन को इस समय बेहद ही सस्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। याद रहे यह डिस्काउंट कंपनी की ओर से नहीं बल्कि इस सेल का हिस्सा हैं। अगर आप बैंक ऑफर और एक्सचेंज के साथ साथ कूपन डिस्काउंट और अन्य ऑफर को मिला देते हैं तो आपको यह प्रीमियम सैमसंग फोन बेहद ही सस्ते में मिल सकता है। आइए अब Samsung Galaxy S26 Ultra पर मिलने वाली डील पर एक नजर विस्तार से डालते हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन को इस समय Amazon Great Freedom Sale में बेहद ही सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस सेल में अगर आप फोन को खरीदते हैं तो आपको यह 1,24,900 रुपये के प्राइस में मिल सकता है। हालांकि, फोन को 1,39,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर के बाद फोन को बेहद ही सस्ते में खरीदने का मौका भी मिलेगा। अगर आप Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से लेनदेन करते हैं तो आपको 3,597 रुपये के आसपास का डिस्काउंट मिलने वाला है। इस डिस्काउंट के बाद फोन को केवल 1,16,303 रुपये में खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, इस फोन को खरीदने के लिए अगर आप अपने पुराने फोन को देते हैं तो यह 18,000 रुपये के आसपास बचा सकता है, जिसके बाद आप इस फोन को और सस्ते में घर ले सकते हैं।
Samsung Phone अपने कैमरा के लिए जाना जाता है। इस फोन में आपको एक 200MP का कैमरा सेटअप मिलता है। इतना ही नहीं, फोन को कंपनी की ओर से 6.9-इंच की डाइनैमिक AMOLED 2x Display पर लॉन्च किया गया है, यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर भी मिलता है। एंड्रॉयड 16 पर आधारित इस फोन को कंपनी ने OneUI 8.5 पर लॉन्च किया था। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको सभी ऑप्शन मिल जाते हैं।
अगर फोन में मौजूद बैटरी को देखा जाए तो इसमें आपको एक 5000mAh की बैटरी मिलती है, फोन में आपको यह बैटरी 60W की चार्जिंग क्षमता के साथ मिल रही है। इसमें 200MP का कैमरा मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 50MP का अन्य कैमरा और एक 50MP के तीसरे कैमरा के अलावा एक 10MP का एक और कैमरा मिलता है, कुल मिलाकर इस फोन में आपको चार कैमरा मिलते हैं। इतना ही नहीं, इसमें 12MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है। इस फोन को कंपनी प्रीमियम फीचर्स के साथ लेकर आई थी, अब इसे सस्ते में खरीदने का बेहतरीन मौका है।
यह भी पढ़ें: Amazon Great Freedom Sale 2026: 5G फोन्स पर मिल रही ताबड़तोड़ डील
आर्टिकल में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं।