Google Pixel और Pixel XL को मिल रहा है गूगल लेंस

Highlights

Google ने चुपचाप Google Pixel और Pixel XL के फ़ोटोज़ ऐप को गूगल लेंस फीचर के साथ अपडेट करना शुरू कर दिया है.

गूगल लेंस फ़ोटोज़ में ऑब्जेक्ट या जगह को पहचान कर आपको अधिक जानकारी देता है. साथ ही यह फोन नंबर्स या एड्रेस को पहचान कर आपको सही एक्शंस भी बता सकता है जैसे कॉल या नेविगेट आदि.  

यह नया फीचर सबसे पहले गूगल फ़ोटोज़ v3.7.171902479 से Reddit यूज़र LaceratedCantaloupe द्वारा रिपोर्ट किया गया था और उन्हें कोई प्ले स्टोर अपडेट नहीं मिला था, तो संभवतः यह एक सर्वर रोलआउट के माध्यम से आया था. कुछ अन्य यूज़र्स ने भी पहली जनरेशन के Google Pixel में फ़ोटोज़ ऐप में गूगल लेंस फीचर देखा है. 

हाल ही में कंपनी ने Google Pixel 2 और Pixel 2 XL लॉन्च किए हैं. Google Pixel 2 में 5 इंच की फुल HD डिस्प्ले मौजूद है वहीं Pixel 2 XL में 6 इंच की क्वैड HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है और ये दोनों फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट से लैस हैं. ये स्मार्टफोंस 4GB रैम और 64GB या 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस हैं. Pixel 2 और Pixel 2 XL में 12MP का रियर कैमरा दिया गया है जो f/1.8 अपर्चर, डुअल पिक्सल ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है. इनके फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इन फोंस का सेलिंग पॉइंट इनका कैमरा और तीन सालों तक लेटेस्ट एंड्राइड अपग्रेड का वादा है. 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile