गूगल ने ट्विटर पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि Pixel 4a को 17 अक्तूबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसे Flipkart पर सेल किया जाएगा। फोन को अगस्त की शुरुआत में पेश किया गया था जिसने पिछले साल मई में लॉन्च हुए Pixel 3a की जगह ली है। गूगल ने बताया था कि Pixel 4a को अक्तूबर में भारत में लाया जाएगा लेकिन इसकी लॉन्च की तारीख अब बताई गई है। अभी फोन की कीमत का अंदाज़ा नहीं मिला है।
Google ने ट्विटर पर बताया कि Pixel 4a को 17 अक्तूबर को भारत में लाया जाएगा। फोन को Flipkart के ज़रिए सेल किया जाएगा लेकिन ट्वीट से फोन की कीमत का कुछ पता नहीं चला है। US में Pixel 4a के 6GB + 128GB मॉडल की कीमत $349 (लगभग Rs 25,700) रखी गई है। भारतीय कीमत इससे अधिक होने वाली है। फोन को सिंगल जेट ब्लैक कलर में उतारा गया है।
Google Pixel 4a में 5.81 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है और इसे HDR सपोर्ट दिया गया है। Google ने भी पंच होल डिस्प्ले का चुनाव कर लिया है। लेटेस्ट Pixel फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट द्वारा संचालित है। नए Google Pixel 4a में 3,140mAh की बैटरी दी गई है जो 18W एडाप्टर के साथ आई है।
कैमरा के मामले में स्मार्टफोन 12.2 मेगापिक्सल के सिंगल कैमरा के साथ आया है जो f/1.7 ड्यूल पिक्सल फेज डिटेक्शन के साथ आया है। फोन ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, इलेक्ट्रोनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और 77 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यूजर्स 30, 60, या 120fps पर 1080p, 30, 60, या 240fps पर 720p विडियो और 30fps पर 4K विडियो शूट कर सकते हैं।