Flipkart की Annual Big सेल यानि बिग बिलियन डेज़ सेल बस कुछ ही दिन में शुरू होने वाली है और अब Google Pixel 4A और Google Nest Audio की भारतीय कीमतें भी सामने आ गई हैं। Pixel 4A की कीमत Rs 31,999 रखी गई है जबकि इसे इंटरोडक्टरी ऑफर के तहत Rs 29,999 की कीमत में सेल किया जाएगा। इसके अलावा, Nest Audio की कीमत Rs 7,999 रखी गई है और इसे Rs 6,999 में सेल किया जाएगा।
Pixel 4A को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जाएगा। Pixel 4a एक फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव डिवाइस है। Nest Audio जल्द ही रिलायंस रीटेल और टाटा क्लिक स्टोर पर उपलब्ध होगा। दोनों डिवाइस की सेल 16 अक्तूबर से शुरू होगी।
Pixel 4a यूजर्स एंटर्टेंमेंट और अतिरिक्त स्टोरेज का आनंद उठा पाएंगे। यूजर्स को तीन महीने का YouTube Premium और गूगल वन फ्री ट्रायल मिलेगा। Nest Audio भारत में दो रंगों चाक और चारकोल में उपलब्ध होगा। Pixel 4A केवल एक कलर जस्ट ब्लैक विकल्प में आएगा।
Google Pixel 4a में 5.81 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है और इसे HDR सपोर्ट दिया गया है। Google ने भी पंच होल डिस्प्ले का चुनाव कर लिया है। लेटेस्ट Pixel फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट द्वारा संचालित है। नए Google Pixel 4a में 3,140mAh की बैटरी दी गई है जो 18W एडाप्टर के साथ आई है।
कैमरा के मामले में स्मार्टफोन 12.2 मेगापिक्सल के सिंगल कैमरा के साथ आया है जो f/1.7 ड्यूल पिक्सल फेज डिटेक्शन के साथ आया है। फोन ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, इलेक्ट्रोनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और 77 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यूजर्स 30, 60, या 120fps पर 1080p, 30, 60, या 240fps पर 720p विडियो और 30fps पर 4K विडियो शूट कर सकते हैं।
Nest Audio गूगल का लेटेस्ट स्मार्ट स्पीकर है जिसे म्यूज़िक लवर्स के लिए बनाया गया है। यह स्पीकर ओरिजिनल गूगल होम की तुलना में 75 प्रतिशत लाउड और 50 प्रतिशत स्ट्रोंग बेस ऑफर करता है। स्मार्ट स्पीकर हाई-फ्रिक्वेन्सी कवरेज और क्लियर वोकल्स के लिए 19mm ट्वीटर का इस्तेमाल करता है और अधिक पॉवरफुल बेस के लिए 75mm मिड-वूफर का उपयोग करता है।