इंटरनेट पर सामने आ रहा है कि 30 सितम्बर को Google की ओर से उसके Pixel 4a 5G और Pixel 5 स्मार्टफोंस को लॉन्च किया जा सकता है, ऐसा भी कहा जा रहा है कि इन दोनों ही स्मार्टफोंस को 9 अलग अलग देशों में लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बता देते है कि लीक्स्टर Jon Prosser की ओर से Pixel 5 5G और Pixel 4a 5G के लॉन्च की जानकारी दी गई है।
https://twitter.com/jon_prosser/status/1296206146974482435?ref_src=twsrc%5Etfw
अभी इस महीने की शुरुआत में ही गूगल की ओर से उसके दो नए मोबाइल फोंस के लॉन्च की जानकारी दी गई थी, ऐसा कहा जा रहा था कि Google की ओर से उसके Pixel 4a 5G और Pixel 5 5G मोबाइल फोंस को आने वाले कुछ महीने में लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि इन दोनों ही मोबाइल फोंस की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने कोई भी खुलासा नहीं किया था। इसके अलावा गूगल फ्रांस की ओर से यह भी सामने आया था कि इन दोनों ही फोंस को यानी Pixel 4a 5G और Pixel 5 5G मोबाइल फोंस को देश में 8 अक्टूबर को प्री-ऑर्डर के लिए लाया जाने वाला है।
हालाँकि इस समय तक भी लॉन्च डेट के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई थी। हालाँकि अब एक लीक्स्टर की ओर से यानी Jon Prosser की ओर से इन दोनों ही मोबाइल फोंस के लॉन्च की डेट सामने आई है, और लीस्टर का कहना है कि इन दोनों ही मोबाइल फोंस को 30 सितम्बर को लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा कहते हुए यानी इस बात की जानकारी देते हुए इन्होंने एक ट्विट भी किया है।
आपको बता देते हैं कि Prosser के मानना है कि Pixel 5 मोबाइल फोन को ब्लैक और ग्रीन रंगों में लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा Pixel 4a 5G मोबाइल फोन को मात्र ब्लैक रंग में ही पेश किया जाने वाला है। इस मोबाइल फोन को अक्टूबर महीने में कभी लॉन्च किये जाने की खबर है।
अगर हम Pixel 4a 5G मोबाइल फोन की चर्चा करें तो ऐसा माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको कथित तौर पर एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 765G प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है, इसके अलावा मोबाइल फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप भी देखने को मिलेगा। आपको बता देते है कि गूगल की ओर से पहले ही इस बारे में जानकारी दी जा चुकी है कि इस मोबाइल फोन को US के बाजार में 499 डॉलर की शुरूआती कीमत में लाया जाने वाला है।
इसके अलावा अगर हम Google Pixel 5 5G की बात करें तो इस मोबाइल फोन की शुरूआती कीमत कथित तौर पर 699 डॉलर के आसपास होने वाली है। इस मोबाइल फोन में भी आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 765G चिपसेट देखने को मिल सकता है। हालाँकि Pixel 5 में आपको क्यादा बेहतर डिजाईन, बढ़िया कैमरा और वाटर रेसिस्टेंट क्षमता के अलावा अन्य बहुत कुछ मिलने वाला है।