आपको बता देते हैं कि ऐसा भी सामने आ रहा है कि Google अपना एक Made by Google इवेंट 15 अक्टूबर को न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित करने जा रहा है, इस इवेंट में Pixel फोंस को लॉन्च किया जा सकता है। हम जानते ही हैं कि Pixel सीरीज इसके पहले से ही लीक आदि में सामने आना शुरू हो गई है। अब एक पब्लिकेशन के द्वारा सामने आ रहा है कि Pixel 4 XL मोबाइल फोन की हैंड्स-ऑन तस्वीर सामने आई है। हालाँकि इस नए लीक में मात्र तस्वीर ही सामने नहीं आई है, बल्कि इस मोबाइल फोन के कुछ फीचर्स भी सामने आये हैं।
अभी तक Google Pixel 4 और Pixel 4 XL को लेकर कई जानकारियां लीक्स के ज़रिये आ चुकी हैं। इससे पहले भी Google ने अपने इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के डिजाइन से पर्दा उठाया और Twitter पर जारी कर दिया। Google Pixel 4 series के फ़ोन्स की की शेयर की गयीं इमेज में गूगल ने रियर कैमरा सेटअप को दिखाया है। आधिकारिक टीज़र पोस्ट में फोन में square bump दिया है, जिसमें ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ LED फ्लैश और एक माइक्रोफोन होल दिया गया है।
Google Pixel 4 के लॉन्च डेट का खुलासा अभी तो नहीं हुआ है। वैसे अभी तक गूगल ने अपने सभी Pixel सीरीज के स्मार्टफोन्स को साल के दूसरे हॉफ में लॉन्च किया है। ऐसे में उम्मीद यही है कि Pixel 4 को अक्टूबर में ही लाया जा सकता है। अपने इवेंट में ही गूगल इन फ़ोन्स को लॉन्च कर सकता है।
Google Pixel 4 सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमत की बात करें तो उम्मीद है कि कंपनी अपने Pixel हेंडसेट्स की कीमत बढ़ा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो Pixel 4 स्मार्टफोन की कीमत $1,000 यानी करीब 74,000 रुपये से शुरू हो सकती हैं। स्मार्टफोन्स के अलग-अलग वैरिएंट्स भी आ सकते हैं और उसी हिसाब से कीमत भी अलग हो सकती है।