गूगल पिक्सल 2 अब भारत में उपलब्ध

Highlights

इसका पिछला कैमरा 12 मेगापिक्सल का है जिसका एपरचर एफ/1.8 है तथा सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जिसका अपरचर एफ/2.4 है।

एप्पल जहां आईफोन एक्स को भारत में 3 नवंबर को लांच करने जा रही है, वहीं गूगल ने एप्पल को टक्कर देने के लिए अपने फ्लैगशिप पिक्सल 2 स्मार्टफोन को बुधवार को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है, जिसके 64 जीबी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 61,000 रुपये रखी गई है। इस डिवाइस में 4 जीबी रैम और 64जीबी/128 जीबी की इंटरनल मेमोरी है। इसके 128 जीबी वाले वर्शन की कीमत 70,000 रुपये रखी गई है। 

पिक्सल 2 में अल्यूमिनियम यूनीबॉडी डिजायन के साथ हाइब्रिड कोटिंग है और यह डिवाइस आईपी 67 जल और धूल प्रतिरोधी है। 

यह स्मार्टफोन सभी प्रमुख ऑनलाइन स्टोर और खुदरा दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके साथ 2 साल की वारंटी दी गई है। 

इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 835 ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 2,700 एमएएच की बैटरी है। इसका पिछला कैमरा 12 मेगापिक्सल का है जिसका एपरचर एफ/1.8 है तथा सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जिसका अपरचर एफ/2.4 है।

पिक्सल 2 में प्रीलोडेड गूगल अस्सिटेंट है साथ ही एक नया फीचर 'एक्टिव एज' है जो तब काम करता है जब फोन को दबाया जाता है। 

यह फोन तीन रंगों - 'जस्ट ब्लैक', 'क्लीयरली व्हाइट' और 'किंडा ब्लू' में उपलब्ध है।

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile