Google अपने Gmail यूज़र्स के लिए ईमेल को कम्पोज़ करना आसान बनाने के लिए कम्पनी लगातार काम कर रही है। G Suite ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, कैलिफ़ोर्निया टेक जायंट ने जीमेल पर ईमेल्स भेजने को आसान बनाने के लिए कई काम किए हैं और नए बदलाव में स्पेलिंग एरर्स के लिए इम्प्रूव्ड ऑटो करेक्शन और इनकरेक्ट ग्रामर के लिए सजेशन शामिल हैं।
Google के अनुसार, Gmail आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर के “स्मार्टर स्पेल-चेक सजेशन्स” बनाएगा। Google द्वारा शेयर की गई GIF इमेज में दिखाया गया है कि जीमेल अब जल्दबाजी में टाइप किए गए गलत शब्द को सही करने की क्षमता मिलती है। गूगल से ई एक अन्य GIF इमेज में हम देख सकते हैं कि जीमेल गलत स्पेलिंग वाले शब्दों को लाइट ब्लू में लाइन करता है जैसे week और weak. जो यूज़र्स स्पेलिंग सही करना चाहते हैं वो राईट क्लिक कर के सजेशन में से चुनाव कर सकते हैं।
यह एक सर्वर साइड अपडेट है तो आपको इसे इंस्टाल या अपडेट नहीं करना पड़ेगा। यह जीमेल में बाय डिफ़ॉल्ट इनेबल हो जाएगा। अभी यह फीचर केवल English भाषा के लिए सिमित है हालांकि, आमतौर पर गूगल ऐसे फीचर्स को अन्य लोकप्रिय भाषाओं में भी जारी करता है।
Gmail को स्मार्ट कंपोज़ फीचर को जोड़े हुए समय हो चुका है, जो प्रेडिक्ट कर के बताता है कि यूज़र क्या टाइप करने वाला है। उदाहरण के लिए, अगर यूज़र्स इस तरह टाइपिंग शुरू करता है, , “by the”, तो जीमेल आगे ऑटोमेटिकली “way” शब्द का सुझाव देता है। यूज़र इस फ्रेज का उपयोग करने के लिए टैब प्रेस कर सकते हैं। अब यह फीचर ईमेल के सब्जेक्ट फील्ड में भी काम करता है।